Philippines Earthquake: फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप के बाद सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो हालात की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई इमारतें और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
साथ ही बड़े लेवल पर इमारतों और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं डरा देने वाली सूचना ये भी सामने आई है कि भूकंप के बाद फिलीपींस के साथ-साथ इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
एयरपोर्ट, इमारतें और मॉल को भारी नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की आशंका जताई गई है। भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली थे कि जनरल सैंटोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, शहर में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत और एक शॉपिंग मॉल के ढहने की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई इमारतों को क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है।
Philippines Earthquake: समुद्र में 13 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र
फिलीपींस भूकंप विज्ञान संस्थान (Phivolcs) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर के निकट समुद्र में स्थित था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप समुद्र तल से लगभग 13 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसका संबंध कोताबेटो ट्रेंच क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियों से माना जा रहा है। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, जबकि प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन जारी है।
ये भी पढ़े… Uttar Pradesh: योगी का विजन 2030 जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनेंगे युवा








