Home » उत्तर प्रदेश » यूपी के CM डैशबोर्ड में शाहजहांपुर ने मारी बाजी? क्या है CM डैशबोर्ड और कैसे तय होती है रैंकिंग

यूपी के CM डैशबोर्ड में शाहजहांपुर ने मारी बाजी? क्या है CM डैशबोर्ड और कैसे तय होती है रैंकिंग

Cm Dashboard Ranking: यूपी के CM डैशबोर्ड में शाहजहांपुर ने मारी बाजी

Cm Dashboard: उत्तर प्रदेश में जिलों के प्रशासनिक प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड महत्वपूर्ण व्यवस्था है। अगस्त 2026 की इसकी रैंकिंग में शाहजहांपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले को 10 में से 9.53 अंक मिले हैं। वहीं रामपुर 9.48 अंकों के साथ दूसरे और बरेली 9.43 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ऐसे में सवाल है कि आखिर CM डैशबोर्ड क्या है और जिलों की रैंकिंग किस आधार पर तय की जाती है?

क्या है CM डैशबोर्ड?

उत्तर प्रदेश सरकार की यह डिजिटल निगरानी व्यवस्था जिलों में प्रशासनिक कामकाज और विकास योजनाओं की प्रगति पर नजर रखने का माध्यम है। इसके जरिए जनशिकायतों के निस्तारण, विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक दक्षता और राजस्व प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। उपलब्ध सरकारी विवरण के मुताबिक, डैशबोर्ड में अलग-अलग विभागों और कार्यक्रमों की नियमित निगरानी की जाती है और प्रदर्शन के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी होती है।

Cm Dashboard: शाहजहांपुर के नंबर-1 बनने की वजह

अगस्त की रैंकिंग में शाहजहांपुर ने 9.53 अंक हासिल किए। जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, रैंकिंग में प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन से जुड़े प्रदर्शन का आकलन किया गया। CM डैशबोर्ड में जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतों पर कार्रवाई, फीडबैक की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे पहलू भी शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन के चलते शाहजहांपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला।

रामपुर और बरेली समेत टॉप-10 में हैं ये लिजे

अगस्त 2026 की रैंकिंग में शाहजहांपुर के बाद रामपुर 9.48 अंकों के साथ दूसरे और बरेली 9.43 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद आजमगढ़ और पीलीभीत दोनों 9.36 अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। मैनपुरी 9.34 अंक के साथ पांचवें, महराजगंज 9.27 के साथ छठे, अंबेडकरनगर 9.26 के साथ सातवें, सुल्तानपुर 9.24 के साथ आठवें, हरदोई 9.23 के साथ नौवें और सोनभद्र 9.21 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहा।

Cm Dashboard: इस तरह तय होती है जिलों की रैंकिंग

CM डैशबोर्ड की रैंकिंग किसी एक काम के आधार पर नहीं होती। इसमें अलग-अलग प्रशासनिक और विकास संबंधी संकेतकों पर जिलों के प्रदर्शन को देखा जाता है। खास तौर पर शिकायतों का समय पर और प्रभावी निस्तारण, शिकायत के बाद नागरिकों का फीडबैक, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता जैसे पहलू महत्वपूर्ण हैं। उदाहरण के तौर पर रामपुर में जुलाई के दौरान 68 योजनाओं की निगरानी की गई, जिनमें 65 कार्यक्रमों में जिले को ए ग्रेड मिला था। इसके बाद अगस्त की रैंकिंग में रामपुर को 9.48 अंक मिले और वह लगातार टॉप-10 में बना रहा।

 

ये भी पढ़े…घर बैठे पढ़ सकेंगे यूपी के बच्चे, पीएम ई-विद्या से डिजिटल शिक्षा को कैसे विस्तार दे रही योगी सरकार?