Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बाद देश की सत्ता किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) इस बात की जानकारी जुटा रही है कि किम जोंग उन का कोई बेटा भी है या नहीं। हालांकि, एजेंसी के मौजूदा आकलन के मुताबिक किम के बाद सत्ता संभालने की सबसे मजबूत संभावना उनकी करीब 13 वर्षीय बेटी किम जू-ए की है। NIS ने गुरुवार को कहा कि अगर किम जोंग उन का कोई बेटा है भी, तो फिलहाल वह उत्तराधिकारी बनने की स्थिति में नहीं दिखता। एजेंसी ने अपने पुराने आकलन को दोहराते हुए कहा कि किम के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता उनकी बेटी किम जू-ए संभाला। सकती हैं।
Kim Jong Un Successor: NIS अब भी जुटा रही किम परिवार की जानकारी-
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किम जोंग उन की कोई बड़ी संतान या बड़ा भाई है या नहीं। NIS के मुताबिक, अगर किम की कोई संतान या बेटा मौजूद भी है तो मौजूदा परिस्थितियों में उसके उत्तराधिकारी बनने की संभावना मजबूत नहीं है। एजेंसी ने यह भी बताया कि किम जोंग उन की एक और संतान है। हालांकि, उसका लिंग यानी वह लड़-का है या लड़की, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
Kim Jong Un Successor: सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार नजर आ रही हैं किम जू-ए-
किम जू-ए पिछले कुछ वर्षों में अपने पिता के साथ कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आई हैं। इनमें मिसाइल परीक्षण और सैन्य परेड जैसे अहम सैन्य कार्यक्रम भी शामिल हैं। NIS ने किम जू-ए की राजनीतिक स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनकी सार्वजनिक मौजूदगी और उन्हें दिए जा रहे सरकारी प्रोटोकॉल के आधार पर उनके उत्तराधिकारी बनने की संभावना मजबूत मानी है। उत्तर कोरिया का सरकारी मीडिया भी किम जू-ए को किम जोंग उन की खास और करीबी संतान के तौर पर पेश करता रहा है। सरकारी रिपोर्टों में पिता-बेटी की नजदीकी और किम जू-ए को मिल रहे बढ़ते राजनीतिक महत्व को दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं।
महिला नेतृत्व को लेकर विशेषज्ञों को संदेह-
हालांकि, किम जू-ए के संभावित उत्तराधिकारी बनने को लेकर विशेषज्ञों के बीच अभी भी सवाल हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी किसी महिला के नेतृत्व को आसानी से स्वीकार करेंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी तर्क है कि अगर किम जू-ए भविष्य में किसी दूसरे परिवार के पुरुष से शादी करती हैं और बाद में सत्ता अपने बच्चे को सौंपती हैं, तो इससे किम परिवार के मौजूदा शासन की निरंतरता को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
2011 में किम जोंग उन ने संभाली थी सत्ता-
किम जोंग उन ने 2011 में अपने पिता किम जोंग इल की मृत्यु के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता संभाली थी। अब उनके बाद सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी, इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी हुई है। फिलहाल दक्षिण कोरिया की NIS के आकलन में किम जू-ए उत्तर कोरिया की अगली संभावित नेता के तौर पर सबसे आगे दिखाई दे रही हैं, हालांकि किम परिवार के उत्तराधिकार को लेकर अंतिम तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़े- बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया ‘मुक्त’








