Up news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घर के कमरे में मिला महिला का शव
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि आजाद नगर इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के एक कमरे से 47 वर्षीय मोनिका सिंह का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनके पति जितेंद्र प्रताप सिंह (55) ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या की।
Up news: हत्या के बाद खुद भी खाया जहर
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Up news: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
बेटे की शिकायत पर केस दर्ज
मृतका के बड़े बेटे अंशुमान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके।
पुलिस कर रही गहन जांच
Up news: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
ये भी पढ़े: इश्क से बदलेगा देश! पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, CJP पर भी साधा निशाना








