Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान पर बड़े हमले से पहले ट्रंप की नेतन्याहू को दो टूक चेतावनी, बोले- संभलकर उठाओ हर कदम

ईरान पर बड़े हमले से पहले ट्रंप की नेतन्याहू को दो टूक चेतावनी, बोले- संभलकर उठाओ हर कदम

Trump Warning: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सलाह देते हुए यह कहा है कि नेतन्याहू ईरान पर ऐसे बड़े हमले न करें, क्योंकि ट्रंप को यह डर सता रहा है कि अगर यह जंग आगे बढ़ी, तो अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौता खतरे में पड़ सकता है।

ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर बात की

जंग का तनाव बढ़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना देरी किए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने हालात की गंभीरता को देखते हुए नेतन्याहू को सावधानी बरतने और हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दी।ट्रंप,”मेरी बात ध्यान से सुनो, बीबी। तुम्हें संभलकर चलने की बहुत आवश्यकता है, नहीं तो तुम जल्द ही अकेले पड़ जाओगे। हर निर्णय सोच-समझकर लेना।”

सूत्रों के अनुसार, ट्रंप चिंता में इसीलिए हैं क्योंकि इजरायल के हमले अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को बंद करने का मुख्य कारण बन सकते हैं। ट्रंप की यह चिंता जायज है क्योंकि उनका मानना है कि दोनों देशों में अभी भी बातचीत हो सकती है।

Trump Warning: यह तनाव बढ़ा कैसे

युद्ध में तनाव तब बढ़ा जब इजरायल ने बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया। इसके बाद ईरान भी पीछे न रहा। जवाब में ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं।सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर दबाव बनाया कि वे तेहरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान न चलाएं। इसके बाद इजरायल आगे की कार्रवाई रोकने के लिए राजी हो गया, बशर्ते ईरान भी हमले बंद करे।

इस पर नेतन्याहू कहते हैं,“ठीक है मैं आपकी बात मानता हूं, लेकिन जरूरत पड़ने पर फिर से कार्रवाई होगी और मैं ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा।”

Written by- Adarsh Kathane

ये भी पढ़े: भारत की बढ़ी परमाणु ताकत: पहली बार 12 परमाणु हथियार तैनात, कुल भंडार 190 तक पहुंचा