Home » स्पोर्ट्स » विराट कोहली ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

विराट कोहली ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

विराट कोहली

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। विराट ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे सीजन में टीम के सफर और उस मजबूत रिश्ते के बारे में बात की जिसने उन्हें खिताब तक पहुंचने के रास्ते में चुनौतियों से उबरने में मदद की।

सीजन की शुरुआत भरोसे के साथ

कोहली ने लिखा कि सीजन की शुरुआत भरोसे के साथ की। लगातार दो खिताब के साथ खत्म किया। इस टीम ने हर इमोशन को एक साथ जिया। उतार-चढ़ाव, दबाव, मुश्किलें और अटूट सपोर्ट। यह बहुत खास लगता है क्योंकि यह जगह घर है। लगातार 17 सीजन एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी ने 18वें सीजन (आईपीएल) में अपना पहला खिताब जीता और उसे आईपीएल 2026 में फिर दोहरा दिया। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर खिताब जीता। आईपीएल 2026 फाइनल की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। यह फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और जीटी को 155 रन पर रोक दिया।

Virat Kohli: विराट की दमदार बल्लेबाजी

आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। छक्का लगाकर फाइनल जिताने वाले विराट ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए। विराट फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। आरसीबी के पूरे सीजन प्रभावी और दबदबे वाले प्रदर्शन में विराट की दमदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही। विराट ने 16 मैचों की 16 पारियों में 675 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।

ये भी पढ़े… NEET-2026 को लेकर फर्जी खबरों का जाल, बिहार पुलिस ने दी ये अहम सलाह…