BJP Protest: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मोदी को अपशब्द कहे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के पिता जी को कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा”…… “बाप भी जाएगा”। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति प्रदर्शनकारियों ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” और “खड़गे माफी माँगो” के नारे लगाए।
BJP Protest: पुतला जलाकर लिया बदला
विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला कांग्रेस कार्यालय पर जलाया। प्रदर्शनकारियों ने उस पुतले को लात मारकर मल्लिकार्जुन खड़गे शर्म करो, शर्म करो के नारे भी लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, भोपाल से जिला अध्यक्ष भाईसाहब श्री रविंद्र यती जी, सांसद श्री आलोक शर्मा जी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, हुजूर विधायक आदरणीय श्री रामेश्वर शर्मा जी, महापौर श्रीमती मालती राय जी, निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अजय पाटीदार जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
BJP Protest: रेखा गुप्ता और संजय सरावगी ने किया पीएम मोदी का समर्थन
इस विरोध प्रदर्शन के पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन बार-बार हारकर पागल हो चुके हैं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में जो अपशब्द कहे हैं, वह देश के देशवासी और बीजेपी कभी नहीं रहेगा। यह बर्दाश्त के बाहर है।
खड़गे ने किस संदर्भ में दिया था बयान?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बयान बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिया था। कार्यक्रम के दौरान खड़गे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इसके जवाब में खड़गे ने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का अपमान बताया।
कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर क्या कहा?
खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी की आलोचना के बाद कांग्रेस ने भी अपना पक्ष रखा। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पटना में भाषण के दौरान पहले खड़गे के दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी की गई थी। उनके अनुसार, इसके जवाब में खड़गे ने प्रधानमंत्री के वैचारिक पिता के संदर्भ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का उल्लेख किया था। कांग्रेस ने बीजेपी पर घटना को गलत संदर्भ में पेश करने का आरोप लगाया। हालांकि, इस विवाद में दोनों पक्षों के बयानों और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए कार्यक्रम का मूल वीडियो देखना जरूरी है।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में दिए गए बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बोलते समय खड़गे की सभा में मौजूद एक व्यक्ति से बहस हुई। इसके बाद खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की, जिस पर बीजेपी ने आपत्ति जताई।
बीजेपी ने इस बयान को प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का अपमान बताते हुए खड़गे से माफी माँगने की मांग की। इसके विरोध में भोपाल सहित देश के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए और खड़गे के पुतले जलाए। दूसरी ओर, कांग्रेस ने दावा किया कि खड़गे की टिप्पणी से पहले सभा में उनके दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी की गई थी।
इस तरह यह मामला खड़गे के बयान, उसके संदर्भ और उस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद में बदल गया। दोनों दलों के आरोपों और प्रतिक्रियाओं के बीच पूरे घटनाक्रम का संदर्भ समझना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े- ‘पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा’, सचिन पायलट बोले- 4 नवंबर को संगरूर में गरजेगी कांग्रेस








