Mumbai mayor: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO), मेयर कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद संबंधित स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच
मुंबई पुलिस की साइबर और तकनीकी टीमें ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन समेत अन्य डिजिटल जानकारियों को खंगाल रही हैं, ताकि धमकी देने वाले तक जल्द पहुंचा जा सके।
Mumbai mayor: संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी में जिन संस्थानों और कार्यालयों का उल्लेख किया गया है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
Mumbai mayor: अफवाह या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?
जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि यह ई-मेल केवल दहशत फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही हैं।
दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Mumbai mayor: अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील कर रही है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में 755 नए डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, मेडिकल सेवाएं होंगी मजबूत








