Home » उत्तर प्रदेश » शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी और नकली पिस्तौल के साथ पकड़ा गया

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी और नकली पिस्तौल के साथ पकड़ा गया

Up news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले 21 वर्षीय युवक को सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। मामला सामने आने के बाद सेना और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वह शहर के शहीद संग्रहालय परिसर में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों की नजर उसके कंधों पर लगे स्टार और उसकी गतिविधियों पर पड़ी, जिससे उन्हें शक हुआ।

पूछताछ में खुली पोल

संदेह होने पर अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके जवाबों में कई विरोधाभास सामने आए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सैन्य अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

Up news: संवेदनशील इलाके में घूम रहा था युवक

जिस क्षेत्र से युवक को पकड़ा गया, वह शाहजहांपुर का अत्यंत संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां छावनी परिषद, सैन्य अधिकारियों की कॉलोनियां, जिलाधिकारी आवास और पुलिस अधीक्षक का आवास स्थित है। ऐसे में सेना की वर्दी पहनकर किसी व्यक्ति का खुलेआम घूमना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Up news: नकली आईडी कार्ड और पिस्तौल बरामद

जांच के दौरान युवक के पास से सेना से संबंधित कई दस्तावेज, एक कथित नकली पहचान पत्र और नकली पिस्तौल बरामद की गई है। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि उसने अपने घर पर भी “ब्रिगेडियर” नाम की नेम प्लेट लगा रखी थी।

सैन्य इंटेलिजेंस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय

Up news: स्थानीय लोगों ने युवक के संदिग्ध व्यवहार की सूचना सेना को दी थी। सूचना मिलने पर मिलिट्री पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी बरेली स्थित सैन्य इंटेलिजेंस अधिकारियों को भी दे दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है और युवक के संपर्कों, गतिविधियों तथा पिछले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल सैन्य इंटेलिजेंस की टीम युवक से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच पूरी होने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा जा सकता है। सेना की ओर से अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

 

ये भी पढ़े: 12वीं पास छात्र बना IIT कानपुर का इंजीनियर, CBSE पोर्टल की खामियां उजागर कर बटोरी थी सुर्खियां