Home » स्पोर्ट्स » Vipraj Nigam Penalty: विप्राज निगम की इस गलती की वजह से इंडिया-ए को हुआ 10 रनों का नुकसान

Vipraj Nigam Penalty: विप्राज निगम की इस गलती की वजह से इंडिया-ए को हुआ 10 रनों का नुकसान

Vipraj Nigam Penalty:

Vipraj Nigam Penalty: ट्राई नेशन ए सीरीज के मैच में इंडिया-ए के ऑलराउंडर विप्राज निगम से एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से टीम को 10 रनों का नुकसान उठाना पड़ा। इंडिया-ए ने कुल 266 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका को जीत के लिए 266 नहीं, बल्कि 256 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि 10 रन कम होने से मैच पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इसमें कुछ भी हो सकता है।

Vipraj Nigam Penalty:इंडिया-ए पर क्यों लगी यह पेनल्टी-

दरअसल, यह पूरा मामला पहली पारी का है। 37वें ओवर में विप्राज निगम रन लेने के लिए पिच के बीच वाले हिस्से से दौड़ रहे थे। स्पाइक्स पहनकर पिच के बीच में दौड़ना नियमों के खिलाफ है। इसके लिए बल्लेबाज को पहले चेतावनी दी जाती है, लेकिन विप्राज निगम ने यह गलती दोबारा दोहराई। इसके बाद अंपायरों ने इंडिया-ए पर 10 रनों की पेनल्टी लगा दी।

Vipraj Nigam Penalty:इस वजह से बल्लेबाज पिच के बीच में नहीं दौड़ सकता-

पिच के बीच वाले हिस्से को “प्रोटेक्टेड एरिया” कहा जाता है। यह पिच का सबसे अहम हिस्सा होता है, क्योंकि गेंदबाजों की अधिकांश गेंदें इसी हिस्से पर पड़ती हैं। खिलाड़ी जो जूते पहनते हैं, वे सामान्य जूते नहीं होते, बल्कि उनमें स्पाइक्स लगे होते हैं, जो मैदान पर बेहतर पकड़ बनाने में मदद करते हैं।

यदि बल्लेबाज स्पाइक्स पहनकर पिच के बीच में दौड़ते हैं, तो पिच पर गड्ढे, दरारें और निशान पड़ सकते हैं। इससे गेंद की उछाल, रफ्तार और स्पिन प्रभावित हो सकती है। इसी कारण बल्लेबाजों को पिच के बीच वाले हिस्से में दौड़ने की अनुमति नहीं होती।

Vipraj Nigam Penalty: प्लेइंग इलेवन-

इंडिया-ए (प्लेइंग इलेवन):
रुतुराज गायकवाड़
वैभव सूर्यवंशी
प्रियांश आर्य
तिलक वर्मा (कप्तान)
आयुष बडोनी
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
सूर्यांश शेडगे
अनुकूल रॉय
अरशद खान
विप्राज निगम
यश ठाकुर

श्रीलंका-ए (प्लेइंग इलेवन):
अविष्का फर्नांडो
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर)
विशेन हलंबगे
सदीरा समरविक्रमा
अहान विक्रमसिंघे
साहन अराचिगे (कप्तान)
वानुजा सहान
विजयकांत वियस्कंथ
कुगाथास मथुलन
चमिका गुणसेकरा
मोहम्मद शिराज

यह भी पढ़े- ‘जहरीले’ बयान पर उत्तर प्रदेश में आर-पार की जंग, महंत सीताराम दास ने याद दिलाए सपा के पुराने दिन