राजस्थान SI भर्ती 2021 पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, सरगना के भाई समेत एक और आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में बहुचर्चित SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। SOG के अनुसार, इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क में अब तक कुल 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, LG ने यमुना किनारे चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

राजधानी दिल्ली में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए उप-राज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि यमुना बाजार के पुनर्विकास की योजना विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाई जा रही है।

गाजियाबाद में मिलावटी अचार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा, 34 क्विंटल अचार नष्ट

गाजियाबाद जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दो अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। विभाग की टीम ने दोनों फैक्ट्रियों से अचार, मसालों और नमक के कुल छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुला, तेल व्यापार को मिलेगी राहत

पिछले 107 दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य संघर्ष को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने से अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति सामान्य होगी और वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव कम पड़ सकता है।

मुजफ्फरपुर ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 33 लाख के गहने बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आम्रपाली ज्वेलर्स में हुई चर्चित लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

प्रयागराज में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, ऐतिहासिक ‘बुड्ढा ताजिया’ परंपरा के अनुसार उठेगा

मुहर्रम का महीना शुरू होने से पहले प्रयागराज प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार मुहर्रम के जुलूसों में तलवारबाजी और किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुहर्रम इस्लामी यानी हिजरी कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इस्लामिक नए साल की शुरुआत इसी महीने से होती है। हालांकि, इसे उत्सव के रूप में नहीं बल्कि शोक, इबादत और याद के तौर पर मनाया जाता है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Mukesh Ambani सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन और पूजा संपन्न करने के बाद मुकेश अंबानी दोपहर करीब 12 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

IND A vs SL A: श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की इस युवा खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की, बदले में इस 15 वर्षीय लड़के ने दिया करारा जवाब

IND A vs SL A:

IND A vs SL A: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बल्ले से ही करारा जवाब नहीं देते, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने आक्रामक स्वभाव से भी जवाब देना जानते हैं। उनका यह रूप सोमवार को देखने को मिला, जब श्रीलंका के खिलाड़ियों ने वैभव को स्लेज किया और उनसे भिड़ गए। वैभव को यह बात नागवार गुजरी और वे अकेले ही पूरी श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए।

IND A vs SL A: मैच का हाल-

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां श्रीलंका ने जीत दर्ज की। मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से कहासुनी हो गई।

IND A vs SL A: वैभव से भिड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी-

मैच सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव रन नहीं बना पाए, जिसकी वजह से इंडिया-ए यह मुकाबला हार गई। जीत के बाद श्रीलंकाई टीम जश्न मनाने लगी। जश्न के दौरान विशेन हालामबेग ने वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेंडगे से कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव को धक्का दिया, जिसके जवाब में वैभव ने भी उन्हें धक्का दे दिया।
इसके बाद बीच-बचाव करने के लिए कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी आगे आए। ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए वैभव ने हाथों से इशारा करते हुए कुछ कहा। इस दौरान वे काफी गुस्से में नजर आ रहे थे।

वैभव रहे इस बार भी फ्लॉप-

वैभव इस बार भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टीम इंडिया-ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए। इसके बाद जब मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, तब भी वे प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका-ए भी 265 रन तक पहुंच गई, जिसके कारण मैच सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए, जबकि इंडिया-ए सिर्फ 9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में युद्धविराम पर बनी सहमति, लेकिन इजरायली मंत्री के बयान से फिर बढ़ा तनाव

अमेरिका-ईरान में युद्धविराम पर बनी सहमति, लेकिन इजरायली मंत्री के बयान से फिर बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने युद्धविराम (Ceasefire) को लेकर सहमति बनने का दावा किया है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा को क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं लू का कहर, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और लू का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, भारी बारिश और लू प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।