Home » उत्तराखंड » बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Mukesh ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Mukesh Ambani सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे अंबानी

जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान बद्रीविशाल की पूजा की। दर्शन के बाद उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

Mukesh ambani: केदारनाथ में किया जलाभिषेक

बद्रीनाथ में दर्शन करने के बाद मुकेश अंबानी सुबह 10:40 बजे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। उनका हेलिकॉप्टर करीब 11:15 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से वे सीधे मंदिर पहुंचे और बाबा केदार के गर्भगृह में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।

Mukesh ambani: श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

मुकेश अंबानी के मंदिर परिसर पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने उनका अभिवादन किया, जबकि मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। अंबानी ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

दर्शन के बाद दिल्ली रवाना

Mukesh ambani: बाबा केदार के दर्शन और पूजा संपन्न करने के बाद मुकेश अंबानी दोपहर करीब 12 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

 

 

ये भी पढ़े: एआई खा रहा है लोगों की सोचने समझने की क्षमता, जी हुजूरी का परिणाम हानिकारक