Ghaziabad news: गाजियाबाद जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दो अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। जांच के दौरान दोनों फैक्ट्रियों में भारी गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही बड़ी मात्रा में अचार नष्ट करवा दिया।
रिटायर्ड दरोगा के तबेले में बन रहा था अचार
छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि एक फैक्ट्री दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा जसबीर सिंह के तबेले में संचालित की जा रही थी। जिस स्थान पर पशु बांधे जाते हैं, वहीं बेहद अस्वच्छ माहौल में अचार तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री परिसर में गंदगी का अंबार लगा था और मक्खियों के बीच अचार को बड़े ड्रमों में रखा गया था।
Ghaziabad news: 34 क्विंटल अचार नष्ट, सामान किया गया सीज
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों फैक्ट्रियों से बड़ी मात्रा में अचार और अन्य सामग्री बरामद की। अधिकारियों ने स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हुए 34 क्विंटल तैयार अचार को नष्ट करवा दिया। इसके अलावा 180 किलोग्राम तैयार अचार और 9 क्विंटल नमक को भी सीज किया गया है। दूसरी फैक्ट्री में भी साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता संबंधी नियमों का उल्लंघन मिला।
लैब जांच के बाद दर्ज होगी FIR
Ghaziabad news: विभाग की टीम ने दोनों फैक्ट्रियों से अचार, मसालों और नमक के कुल छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट या किसी हानिकारक पदार्थ की पुष्टि होती है तो फैक्ट्री संचालकों और संबंधित मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।SEO Title: गाजियाबाद में मिलावटी अचार फैक्ट्रियों पर छापा, 34 क्विंटल अचार नष्ट, रिटायर्ड दरोगा के तबेले में चल रहा था कारोबार
ये भी पढ़े: एआई खा रहा है लोगों की सोचने समझने की क्षमता, जी हुजूरी का परिणाम हानिकारक








