B52 Bomber Crash: अमेरिकी एयर फोर्स का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।बेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह हादसा सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11:20 बजे हुआ। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर भेजी गईं और राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी हैं।
एयरफील्ड बंद, फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैन्य बेस ने एक अन्य पोस्ट में जानकारी दी कि एयरफील्ड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और आने वाले सभी विमानों को दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है।कर्नल जेम्स हेस ने मीडिया से कहा, “आज एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर एक बेहद दुखद हादसा हुआ और हमने आठ महान अमेरिकियों को खो दिया।” उन्होंने बताया कि मृतकों में सैन्य कर्मी, सरकारी सिविलियन और सरकारी कॉन्ट्रैक्टर शामिल थे।

बेस की ओर से यह भी बताया गया कि सभी नॉन-कमर्शियल विजिटर पास अगली सूचना तक रोक दिए गए हैं, ताकि पूरा ध्यान इमरजेंसी ऑपरेशन पर लगाया जा सके।
B52 Bomber Crash: रूटीन टेस्ट मिशन के दौरान हुआ क्रैश
जानकारी के मुताबिक, बी-52 विमान में आठ लोग सवार थे और यह एक सामान्य टेस्ट मिशन पर था। टेकऑफ के तुरंत बाद ही यह क्रैश हो गया। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार उठ गया, जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा गया। शुरुआती संकेतों के अनुसार किसी के बचने की संभावना नहीं थी।अधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है।

बी-52 बॉम्बर की खासियत
बी-52 एक लंबी दूरी तक मार करने वाला स्ट्रैटेजिक बॉम्बर है। यह हाल ही में ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल युद्ध के दौरान बमबारी मिशन में भी शामिल रहा है।यह विमान लगभग 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है, जबकि सामान्य यात्री विमान करीब 35,000 फीट तक उड़ते हैं। इसकी क्षमता करीब 70,000 पाउंड पेलोड की है, जिसमें सैकड़ों पा
ये भी पढ़े….केरल में शिगेला का बढ़ता कहर: 7 वर्षीय मासूम समेत 5 की मौत, 147 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा








