Home » उत्तर प्रदेश » पीलीभीत में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी, वीडियो वायरल होने के बाद खुला पूरा मामला, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत में 9 साल की बच्ची से दरिंदगी, वीडियो वायरल होने के बाद खुला पूरा मामला, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत में दिल दहला देने वाली वारदात

Pilibhit child abuse case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 14 जून (रविवार) को एक 9 साल की बच्ची अपने पिता के पास बाजार में चप्पल लेने गई थी। इसी दौरान 60 साल के बुजुर्ग मोहम्मद उमर ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। इसके बाद बच्ची अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

परिजन लगातार दो दिनों तक बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने चोरी-छिपे आरोपी के घर का एक वीडियो बना लिया। इस वीडियो में बच्ची के साथ गलत स्थिति दिखाई दे रही थी। युवक ने यह वीडियो तुरंत परिवार को भेज दिया।

वीडियो देखने के बाद परिवार तुरंत आरोपी मोहम्मद उमर के घर पहुंचा। वहां बच्ची बेहद बदहवास हालत में मिली, जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद परिजनों ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की गिरफ्तारी

परिवार ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने 16 जून की देर रात आरोपी मोहम्मद उमर को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह इलाके से भागने की कोशिश कर रहा था।

एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी ताकि जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके।

Pilibhit child abuse case: पीलीभीत में दिल दहला देने वाली वारदात
पीलीभीत में दिल दहला देने वाली वारदात

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के गांव उगनपुर स्थित घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। अवैध निर्माण पाए जाने के बाद उसके मकान को ध्वस्त कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, तहसीलदार अमरिया विदेह सिंह और सीओ दीपक चतुर्वेदी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में पूरे अभियान को अंजाम दिया गया।

राजस्व विभाग की जमीन पर था कब्जा

एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि मोहम्मद उमर का मकान सरकारी भूमि पर बना हुआ था। यह जमीन राजस्व विभाग की ‘श्रेणी-5’ में दर्ज है। जांच में अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची कक्षा 4 की छात्रा है और चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसके परिवार में दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन भी हैं। बच्ची के पिता गांव से लगभग 200 से 300 मीटर दूर स्थित बाजार में एक दुकान पर काम करते हैं।

Pilibhit child abuse case: आरोपी गांव में अकेला रहता है

गांव वालों ने बताया कि आरोपी मोहम्मद उमर गांव में अकेले रहता है और कोई कामकाज नहीं करता। उसकी पत्नी की कई साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। करीब एक महीने पहले उसके एक बेटे का भी निधन हो गया था। उसका दूसरा बेटा शहर में नौकरी करता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार दोपहर बच्ची अपने पिता के पास बाजार गई थी। उसने पिता से नई चप्पल दिलाने की बात कही। इस पर पिता ने पास की चप्पल की दुकान वाले से बेटी को चप्पल देने के लिए कहा। इसके बाद बच्ची चप्पल देखने के लिए दुकान पर चली गई और पिता अपने काम में व्यस्त हो गए।इसी दौरान आरोपी मोहम्मद उमर वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।

बेटी के गायब होने पर शुरू हुई तलाश

कुछ समय बाद पिता को बेटी का ध्यान आया। उन्होंने पास की चप्पल की दुकान पर जाकर देखा, लेकिन बच्ची वहां नहीं मिली। उन्हें लगा कि शायद वह घर लौट गई होगी। शाम को काम खत्म होने के बाद जब पिता घर पहुंचे तो बच्ची वहां भी नहीं थी।इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार उसी दिन पुलिस थाने पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

नशीला पदार्थ खिलाकर दो दिन तक किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, आरोपी उमर ने बच्ची को अपने घर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। नशीले पदार्थ के असर के बाद उसने बच्ची को अपने कब्जे में रखा।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लगातार दो दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची बेहोशी और बदहवासी की हालत में रही।

पीलीभीत में दिल दहला देने वाली वारदात
पीलीभीत में दिल दहला देने वाली वारदात

पड़ोसी युवक ने बनाया वीडियो

आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक युवक को उस पर शक हुआ। उसने आरोपी की हरकतों का वीडियो बना लिया और यह वीडियो बच्ची के परिवार को भेज दिया।वीडियो में आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो देखते ही परिवार के लोग तुरंत आरोपी के घर पहुंच गए। आरोपी के घर पहुंचने पर बच्ची वहां मौजूद मिली। उसकी हालत बेहद खराब थी और वह काफी डरी-सहमी व बदहवास नजर आ रही थी।

मामले को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान बच्ची से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुआ है। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया

एसपी ने कहा कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि सुनवाई जल्द पूरी हो सके और उसे जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

राज्य मंत्री ने जताया कड़ा आक्रोश

घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पीलीभीत स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मामले पर गहरा रोष व्यक्त किया और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही।

राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एसपी से बातचीत कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। दोषी के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई की जाएगी कि उसकी आने वाली कई पीढ़ियां भी उसे याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

ये भी पढ़े: इटावा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

 

Khabar India TV -Hindi News Today,Latest Hindi News,Breaking News Hindi,Today Hindi News,India News Hindi,UP News Hindi,Hindi Samachar,Live Hindi News