Rome: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने दुनिया के कई क्षेत्रों में भोजन की गंभीर कमी को लेकर चेतावनी जारी की है। एफएओ और डब्ल्यूएफपी कहा है कि जून और नवंबर 2026 के बीच ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ माने जाने वाले 13 देशों में लाखों लोगों के लिए गंभीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका है।
गरीबी, कुपोषण और अकाल मौत जैसी समस्याएं होंगी
रिपोर्ट में नाइजीरिया को सबसे अधिक चिंता वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है। अनुमान है कि बोर्नो राज्य के कुछ इलाकों में लोगों को आने वाले समय में खाद्य असुरक्षा के विनाशकारी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में भुखमरी, मौत, अत्यधिक गरीबी और गंभीर कुपोषण जैसी समस्याएं स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकती हैं।
Rome: लड़ाई और हिंसा बनी समस्या
इन इलाकों में लड़ाई और हिंसा, खाने की गंभीर कमी की मुख्य वजह बनी हुई हैं, जिससे 13 में से 12 हॉटस्पॉट पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ये दबाव आर्थिक झटकों, फंडिंग की भारी कमी और अनुमानित एल नीनो घटना से जुड़े बढ़ते खतरों से और बढ़ गए हैं। इसकी वजह से पहले से ही ज्यादा खतरे वाले देशों में असमान बारिश, सूखा और बाढ़ आने की उम्मीद है।
Rome: बढ़ रही प्रभावितों की संख्या
वर्ष 2022 से 2025 के बीच संकटग्रस्त क्षेत्रों में खाद्य सहायता, आपातकालीन कृषि सहयोग और पोषण संबंधी राहत के लिए मिलने वाले वित्तपोषण (फंडिंग) में लगभग 59 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। इसके चलते वित्तीय सहायता का स्तर घटकर करीब एक दशक पुराने स्तर पर पहुंच गया है। इन सब कारणों से प्रभावित देशों में गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 266 मिलियन हो गई है।
Rome: लाखों लोगों को होंगी मुश्किलें
Rome: भुखमरी के हॉटस्पॉट
‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ के अतिगंभीर श्रेणी में सूडान, दक्षिणी सूडान, यमन, नाइजीरिया, सोमालिया और फिलिस्तीन शामिल हैं। वहीं गंभीर श्रेणी में अफगानिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और हैती हैं। इसके अलावा म्यांमार, माली और मेडागास्कर पर भी ‘भुखमरी के हॉटस्पॉट’ का खतरा है।
ये भी पढ़ें…होर्मुज स्ट्रेट में सेवा शुल्क वसूल करेगा ईरान, क्या है ईरान की योजना ?








