Home » अंतर्राष्ट्रीय » लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर से एक की हुई मौत, 50 यात्री हुए घायल

लंदन में दो ट्रेनों की टक्कर से एक की हुई मौत, 50 यात्री हुए घायल

London Train Accident:

London Train Accident: ब्रिटेन की राजधानी लंदन के उत्तर में शुक्रवार शाम दो ट्रेनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

London Train Accident: सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर जा रही थीं दोनों ट्रेनें-

रेल ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर दक्षिण दिशा में जा रही थीं। शाम करीब 5:15 बजे बेडफोर्ड शहर के बाहर दोनों ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसे के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

London Train Accident: एयर एम्बुलेंस समेत कई संसाधन तैनात-

घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं ने बड़े स्तर पर राहत कार्य शुरू किया। मौके पर ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस की एयर एम्बुलेंस और खतरनाक परिस्थितियों से निपटने वाली विशेष टीमों को भी तैनात किया गया।

पुलिस ने की घायलों की पुष्टि-

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसे “बड़ी घटना” घोषित किया है। बेडफोर्डशायर पुलिस स्थानीय फायर एंड रेस्क्यू तथा एम्बुलेंस सेवाओं के साथ मिलकर जांच और राहत कार्य में जुटी है।

चश्मदीद बोला- टक्कर के बाद लोग चीखने लगे-

हादसे के समय ट्रेन में सवार यात्री पीटर नैप ने बताया कि टक्कर बिना किसी चेतावनी के हुई। उन्होंने कहा, “मैं उछलकर सामने वाली सीट पर जा गिरा। चारों ओर धुआं था और लोग रो रहे थे। कई यात्री इतने घायल थे कि बोल भी नहीं पा रहे थे।”

कई यात्रियों की टूटीं हड्डियां-

पीटर नैप के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्रियों के पैर टूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि किसी तरह ट्रेन के दरवाजों के बीच की जगह से निकलकर बाहर आने में सफल रहे। हादसे के कारण रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में यात्रा करते वक्त यह गलती करी, तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना