Home » राष्ट्रीय » ट्रेन में यात्रा करते वक्त यह गलती करी, तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना

ट्रेन में यात्रा करते वक्त यह गलती करी, तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना

Indian Railways Rules:

Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। जनविश्वास अधिनियम के तहत किए गए बदलावों के बाद 1 जुलाई से नए दंड नियम लागू होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा, दूसरे के टिकट पर सफर, महिला कोच में प्रवेश, शराब पीकर हंगामा करने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर पहले की तुलना में अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा।

Indian Railways Rules: बिना टिकट यात्रा करने पर देना होगा दोगुना जुर्माना-

अब तक बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर यात्री से पूरा किराया और 250 रुपये जुर्माना वसूला जाता था। नए नियमों के तहत जुर्माने की राशि बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2013 के बाद पहली बार इस जुर्माने में वृद्धि की गई है।

Indian Railways Rules: दूसरे के टिकट पर सफर करना पड़ सकता है महंगा-

अगर कोई यात्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम से टिकट बुक करके यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उससे पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

Indian Railways Rules: शराब पीकर हंगामा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन परिसर में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 24 घंटे तक जेल, 1000 रुपये का जुर्माना या सामुदायिक सेवा की सजा दी जा सकती है। सामुदायिक सेवा के तहत पूरे कोच की सफाई भी कराई जा सकती है।

महिला कोच में घुसने पर 2500 रुपये का जुर्माना-

महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों पर अब 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।

फेरीवालों और भीख मांगने वालों पर भी बढ़ी सख्ती-

बिना लाइसेंस फेरी लगाने, सामान बेचने या भीख मांगने वालों पर अब 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। रेलवे ने सभी जोनल रेलवे को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

जुर्माना नहीं भरने पर कोर्ट तक पहुंच सकता है मामला-

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति निर्धारित जुर्माना जमा नहीं करता है तो मामला अदालत में भेजा जाएगा। कोर्ट जुर्माने के अलावा जेल की सजा भी सुना सकता है।

नियम तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना-

  • दूसरे के टिकट पर यात्रा करने पर किराए के साथ देने पड़ेंगे 500 रुपये।
  • बिना टिकट यात्रा करने पर किराए के साथ 500 का रुपये जुर्माना।
  • बिना लाइसेंस फेरी लगाने या भीख मांगने पर देना पड़ेगा 2000 रुपये का जुर्माना।
  • महिला आरक्षित कोच में प्रवेश करने पर- 2500 रुपए जुर्माना।
  • प्रतिबंधित सामान ले जाने पर देना पड़ सकता है 10,000 रुपए या करनी पड़ सकती है नुकसान की भरपाई।
  • स्टेशन या ट्रेन में अनधिकृत प्रवेश पर लगेगा 500 का जुर्माना।
  • नशा करके हंगामा करने पर 24 घंटे की जेल, देना पड़ेगा 1000 रुपए जुर्माना या करनी पड़ सकती है सामुदायिक सेवा।
  • अश्लीलता फैलाने या यात्रियों को परेशान करने पर  देना पड़ेगा 1000 रुपए का जुर्माना या हो सकती है छह महीने तक की जेल।

सभी जोनल रेलवे को जारी किए गए निर्देश-

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर नए नियमों की जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि 1 जुलाई से इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़े- मऊ में ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में सपा और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हंगामा