Home » राजस्थान » राजस्थान को मिली 1150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान को मिली 1150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Rajashthan news: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जयपुर में 29 नई अल्ट्रा मॉडर्न इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भीलवाड़ा में 18 इलेक्ट्रिक बसों का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के संचालन से लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शहरों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

राजस्थान के 8 शहरों को मिलेगा फायदा

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान के 8 शहरों Jaipur, Jodhpur, Udaipur, Kota, Bikaner, Bhilwara, Alwar और Ajmer का चयन किया गया है। केंद्र सरकार ने इन शहरों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। इसके अलावा 475 और ई-बसें स्वीकृत की गई हैं। इस तरह राजस्थान को कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में दीपावली तक 675 बसें सड़कों पर उतर जाएंगी।

Rajashthan news: CCTV और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं

नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में CCTV कैमरे, पैनिक बटन और एयर कंडीशनिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बसें महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक साबित होंगी। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों में निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है।

Rajashthan news: पर्यटकों के लिए चलेंगी डबल डेकर ई-बसें

राज्य सरकार शहरी परिवहन के लिए 555 अतिरिक्त ई-बसें और पर्यटकों की सुविधा के लिए 50 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की तैयारी कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे राजस्थान आने वाले पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

हरियालो राजस्थान अभियान का भी किया जिक्र

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत अब तक करीब 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल होकर पौधारोपण करने की अपील की।

खुद इलेक्ट्रिक बस में किया सफर

Rajashthan news: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर इलेक्ट्रिक बस का पूजन किया और बस में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चालक और परिचालक से बातचीत भी की। इसके बाद उन्होंने टिकट लेकर अमर जवान ज्योति से स्टेट हैंगर तक इलेक्ट्रिक बस में यात्रा कर लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया।

 

 

ये भी पढ़ें: चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम, अब QR Code से होगा दान