Home » राष्ट्रीय » तिरुवल्लूर सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक: 6 मजदूरों की मौत, जांच के लिए ओडिशा टीम चेन्नई पहुंच रही

तिरुवल्लूर सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक: 6 मजदूरों की मौत, जांच के लिए ओडिशा टीम चेन्नई पहुंच रही

ओडिशा से जांच टीम चेन्नई रवाना

Thiruvallur Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापलायम के पास स्थित एक सीफूड एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग यूनिट में रविवार को अमोनिया गैस लीक होने की घटना सामने आई। इस हादसे की जांच के लिए ओडिशा से एक विशेष टीम चेन्नई पहुंच रही है। यह टीम पूरे मामले की जांच करेगी।जांच टीम का नेतृत्व श्रम और ईएसआई विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल करेंगे।

पोस्टमार्टम और मेडिकल प्रक्रिया में मदद करेगा दल

ओडिशा टीम के सदस्य एमएम पाइक चेन्नई में ही रुकेंगे। वह श्रम विभाग के संयुक्त आयुक्त और सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के साथ मिलकर पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए समन्वय करेंगे।वहीं, चेन्नई पहुंचने के बाद राजेश अग्रवाल और बीबी आचार्य तिरुवल्लूर जाएंगे। वहां गैस लीक से प्रभावित घायल कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ कर्मचारियों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। एक मृत कर्मचारी का शव भी तिरुवल्लूर में रखा गया है।

Thiruvallur Gas Leak: ओडिशा से जांच टीम चेन्नई रवाना
ओडिशा से जांच टीम चेन्नई रवाना

प्रभावित कर्मचारियों के लिए किए गए इंतजाम

जानकारी के अनुसार, करीब 130 कर्मचारियों को पास के एक मंडप या सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। उनके रहने, खाने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।चेन्नई और तिरुवल्लूर में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन के साथ भी स्थिति को संभालने के लिए समन्वय जारी है।

Thiruvallur Gas Leak: गैस लीक में 6 मजदूरों की मौत

रविवार को सीफूड एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने के कारण कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।तमिलनाडु सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट फैसिलिटी में हुआ, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर काम करते हैं।

घटना के समय फैक्ट्री परिसर में करीब 120 कर्मचारी मौजूद थे। इनमें असम, ओडिशा और झारखंड की महिला श्रमिक भी शामिल थीं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस का रिसाव यूनिट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम या प्रोसेसिंग सिस्टम से शुरू हुआ। इसके बाद गैस तेजी से फैक्ट्री के कई हिस्सों में फैल गई।

ओडिशा से जांच टीम चेन्नई रवाना
ओडिशा से जांच टीम चेन्नई रवाना

गैस के संपर्क में आने से बिगड़ी मजदूरों की हालत

अमोनिया गैस के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी, चक्कर आने और तेज जलन जैसी समस्याएं होने लगीं।कुछ कर्मचारियों के मुंह और नाक से खून आने की भी जानकारी सामने आई, जिससे पता चलता है कि गैस का असर कितना गंभीर था।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित मजदूरों को तुरंत और बेहतर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने गैस लीक के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यों वाली जांच समिति बनाने का भी आदेश दिया है।

Thiruvallur Gas Leak: 24 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने जांच समिति को तुरंत मौके का निरीक्षण करने और 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।जांच के दौरान फैक्ट्री में मौजूद सुरक्षा नियमों, सेफ्टी प्रोटोकॉल, रखरखाव प्रक्रिया (मेंटेनेंस प्रोसेस) और संभावित लापरवाहियों की जांच की जाएगी।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन या किसी अन्य लापरवाही के कारण हुआ।

ये भी पढ़ें…गोरखपुर में खौफनाक वारदात: 16 साल के भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे को मौत के घाट उतारा