Telegram Ban News: केंद्र सरकार द्वारा 16 जून को टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत में वीपीएन ऐप्स की डाउनलोडिंग में इस साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। App Intelligence फर्म App Figures के अनुसार, टेलीग्राम तक पहुंच बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में यूजर्स ने वीपीएन ऐप्स और वैकल्पिक मैसेजिंग ऐप्स का सहारा लिया।
Telegram Ban News: एक दिन में 9 लाख से ज्यादा डाउनलोड-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 जून को भारत में टॉप 100 VPN ऐप के कुल डाउनलोड 9.19 लाख तक पहुंच गए। यह आंकड़ा 9 से 15 जून के औसत डाउनलोड की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं 16 जून को भी VPN ऐप्स के डाउनलोड बढ़कर 6.45 लाख तक पहुंच गए। 2025 की शुरुआत के बाद यह VPN डाउनलोड्स में सबसे बड़ा उछाल माना जा रहा है।
Telegram Ban News: Proton VPN और Turbo VPN को सबसे ज्यादा फायदा-
डेटा के अनुसार, Proton VPN के डाउनलोड में 157 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और 17 जून को इसके डाउनलोड 1.55 लाख से अधिक रहे। वहीं Turbo VPN के डाउनलोड लगभग दोगुने होकर 1.22 लाख तक पहुंच गए। इसके अलावा Ninja VPN में 669 प्रतिशत और Express VPN में 345 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Google Play Store रैंकिंग में बड़ा बदलाव-
VPN ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता का असर Google Play Store की रैंकिंग पर भी देखने को मिला। Proton VPN, जो 17 जून को टूल्स कैटेगरी में आठवें स्थान पर था, 19 जून तक पहले नंबर पर पहुंच गया। वहीं Turbo VPN भी 11वें स्थान से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया।
Telegram बैन का डिजिटल इकोसिस्टम पर असर-
विशेषज्ञों का मानना है कि Telegram पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद यूजर्स ने ऑनलाइन कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए तेजी से VPN सेवाओं का इस्तेमाल शुरू किया। यही वजह है कि कुछ ही दिनों में VPN ऐप्स की डाउनलोडिंग और रैंकिंग दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
यह भी पढ़े- निहंग सिखों और सेवादारों के बीच बढ़ा विवाद, नगरासू में गुरुद्वारे की छत पर डटे हुए हैं निहंग







