Home » बिहार » बिहार के मुंगेर में इंसानियत शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 15 वर्षीय रिश्तेदार ही निकला दरिंदा

बिहार के मुंगेर में इंसानियत शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 15 वर्षीय रिश्तेदार ही निकला दरिंदा

Bihar news: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर हमारी सामाजिक व्यवस्था और अपनों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की मजबूरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar news: मां के बाहर जाते ही रिश्तेदार ने उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर में मासूम को अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने मौके का फायदा उठाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का पीड़िता का दूर का रिश्तेदार ही है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को पूरी तरह तार-तार कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Bihar news: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर खड़गपुर एसडीपीओ (SDPO) और एफएसएल (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य (सपूत) जुटाए हैं।
पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। इसके बाद उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (Juvenile Justice Board) के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा: “हवेली खड़गपुर क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 15 साल है और वह पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” इस दर्दनाक घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग मासूमों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र