Home » Technology » 11,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर के साथ आया ये नया 5G फोन

11,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर के साथ आया ये नया 5G फोन

Honor 5G Phone:

Honor 5G Phone: एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है मशहूर कंपनी हॉनर ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में Honor X70 Pro Max पेश किया था,  और अब इस नए डिवाइस में 11,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक किसी Honor स्मार्टफोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। फोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Honor 5G Phone: Honor X80 Pro Max की कीमत और उपलब्धता-

चीन में Honor X80 Pro Max के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है।

8GB + 256GB: CNY 2,199 (लगभग 31,000 रुपये)

8GB + 512GB: CNY 2,499 (लगभग 35,000 रुपये)

12GB + 512GB: CNY 2,799 (लगभग 39,000 रुपये)

फोन की पहली सेल 26 जून से Honor के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Lightning Red, Moonlight White, Mystic Black और Vibrant Orange रंगों में उपलब्ध होगा।

Honor 5G Phone: Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स-

Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में IP68, IP69 और IP69K डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है।

कैसे है फोन के कैमरा फीचर्स-

Honor X80 Pro Max के कैमरा फीचर्स की बात करे तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

11,000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ा आकर्षण-

Honor X80 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh बैटरी है। यह बैटरी 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के चलते यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2026: आज मनाई जा रही महेश नवमी, जानें शुभ मुहूर्त; पूजा विधि और महत्व