Home » उत्तर प्रदेश » 4 साल का रिश्ता बना मौत की वजह? मेरठ में गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

4 साल का रिश्ता बना मौत की वजह? मेरठ में गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

रेप मुकदमे के तनाव में साकिब ने गोली मारकर की आत्महत्या

Meerut Suicide Case: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक 22 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साकिब पुत्र सैफुद्दीन के रूप में हुई है। उसका शव अटेरना नहर के पास मिला।जानकारी के अनुसार, साकिब ने अपनी छाती के बाईं ओर गोली मारी थी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन करके इस घटना की जानकारी भी दी थी। यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

दोस्त पहुंचा, लेकिन नहीं बच सकी जान

साकिब के दोस्त को जब फोन पर इस बात की जानकारी मिली तो वह तुरंत उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। साकिब ने दम तोड़ दिया था।घटना की जानकारी मिलते ही सरधना थाना पुलिस, सीओ सरधना और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आत्महत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद कर लिया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Meerut Suicide Case:  रेप मुकदमे के तनाव में साकिब ने गोली मारकर की आत्महत्या
रेप मुकदमे के तनाव में साकिब ने गोली मारकर की आत्महत्या

परिवार ने गर्लफ्रेंड और उसके परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें साकिब की महिला मित्र और उसके परिवार के सदस्यों के नाम शामिल हैं।परिवार का आरोप है कि साकिब को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उन्होंने महिला मित्र और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसे मांगने और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं।

भाई का आरोप- 5 महीने से किया जा रहा था ब्लैकमेल

साकिब के भाई आमिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गेट निवासी अजमा पुत्री इरशाद से बातचीत करता था।आमिल के अनुसार, साकिब और अजमा के बीच पिछले करीब चार सालों से संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से मिलते भी थे। उसका आरोप है कि अजमा लंबे समय से साकिब से पैसे ले रही थी।जब साकिब ने आगे पैसे देने से मना कर दिया तो अजमा, उसकी बहनें नाजमा और उजमा, मां मीना, भाई दानिश और बहनोई रिहान ने मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।परिवार का आरोप है कि आरोपी साकिब को धमकी देते थे कि उसे और उसके भाइयों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा।

रेप मुकदमे के तनाव में साकिब ने गोली मारकर की आत्महत्या

रेप मुकदमे के तनाव में साकिब ने गोली मारकर की आत्महत्या
रेप मुकदमे के तनाव में साकिब ने गोली मारकर की आत्महत्या

पैसों को लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप

साकिब के भाई ने आरोप लगाया कि पैसे देने से इनकार करने के बाद अजमा की बहन नाजमा ने उनके तीनों भाइयों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया।उसने बताया कि 10 जून को ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज इस मामले में साकिब, कामिल और आमिल को आरोपी बनाया गया था।

परिवार के मुताबिक, रेप केस दर्ज होने के बाद से साकिब काफी परेशान रहने लगा था। इसके बावजूद अजमा और उसके परिवार के लोग लगातार उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे।परिवार का कहना है कि इस मानसिक तनाव के कारण साकिब की तबीयत खराब रहने लगी और वह डिप्रेशन में चला गया।

आमिल ने आरोप लगाया कि साकिब इस मानसिक प्रताड़ना को सहन नहीं कर पाया और परेशान होकर उसने नहर की पटरी पर जाकर खुद को गोली मार ली।परिवार ने साकिब की मौत के लिए अजमा और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है।

घटनास्थल से मिला तमंचा और फोन रिकॉर्डिंग

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक का गोली लगा शव मिला था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।उन्होंने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की एक लड़की से दोस्ती थी और दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी।पुलिस जांच में सामने आया कि 10 जून को लड़की ने ब्रह्मपुरी थाने में युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन से एक रिकॉर्डिंग भी मिली है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Meerut Suicide Case: पुलिस ने बताई पूरी घटना

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि अटेरना पुल के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच में पता चला कि मृतक साकिब पुत्र सैफुद्दीन ने घटना से पहले अपने एक दोस्त को फोन किया था और खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी।

पुलिस के अनुसार, साकिब पर एक महिला द्वारा रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें…वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, 126 साल का रिकॉर्ड टूटा: 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका