Home » राज्य-शहर » एक रूट पर ट्रायल फेल, 297 ई-बसों की डिलीवरी फिर टली

एक रूट पर ट्रायल फेल, 297 ई-बसों की डिलीवरी फिर टली

HRTC Electric Buses:

HRTC Electric Buses: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की नई इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार अभी और बढ़ सकता है। दोबारा कराए गए ट्रायल में 15 में से 14 रूटों पर बसें सफल रहीं, लेकिन एक रूट पर बस 180 किलोमीटर की तय माइलेज हासिल नहीं कर सकी। हालांकि, बस में कोई तकनीकी खराबी सामने नहीं आई।

HRTC Electric Buses: एचआरटीसी ने डिलीवरी लेने से किया इनकार-

एचआरटीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि टेंडर की शर्तों के अनुसार तय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने के बाद ही बसों की डिलीवरी ली जाएगी। एक रूट पर माइलेज कम मिलने के कारण निगम ने फिलहाल बसें लेने से इंकार कर दिया है।

HRTC Electric Buses: कंपनी ने खराब सड़क को बताया वजह-

बस निर्माता कंपनी का कहना है कि संबंधित रूट की सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे माइलेज प्रभावित हुई। कंपनी के अधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) आरडी नजीम से मुलाकात कर अपनी बात रखी, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन इस तर्क से सहमत नहीं हुआ।

PWD करेगी सड़क की तकनीकी जांच-

कंपनी पहले 100 बसें सोलन स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप भेज चुकी थी, जिन्हें अब वापस परवाणू शिफ्ट कर दिया गया है। एचआरटीसी ने सड़क की वास्तविक स्थिति का आकलन कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) की तकनीकी टीम से जांच कराने का फैसला किया है।

36 रूटों पर हुआ था ट्रायल-

एचआरटीसी ने प्रदेश के 36 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल कराया था। इनमें 15 रूटों पर शुरुआती चरण में खामियां मिलने के बाद दोबारा परीक्षण किया गया। दूसरे ट्रायल में केवल एक रूट पर ही तय माइलेज पूरी नहीं हो सकी।

297 बसों का है 424 करोड़ रुपये का ऑर्डर-

एचआरटीसी ने वर्ष 2025 में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड को 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का 424.01 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने 11 महीने में आपूर्ति पूरी करने का वादा किया था, लेकिन तय समय तक 149 बसों की डिलीवरी भी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा, हजारों करोड़ का हो सकता है मामला