Home » नई दिल्ली » दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

Delhi news: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पहले एक मजदूर उतरा, फिर बचाने गए दो और फंस गए

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री नंबर 93/8 में काम के दौरान एक मजदूर सबसे पहले सेप्टिक टैंक में उतरा। लेकिन कुछ ही देर में वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर दो अन्य मजदूर भी टैंक में उतरे, लेकिन वे भी अंदर मौजूद जहरीली गैस की वजह से बाहर नहीं निकल सके। इस तरह तीनों मजदूर टैंक में ही फंस गए।

Delhi news: दमकल विभाग ने निकाला बाहर, अस्पताल में मौत की पुष्टि

सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Delhi news: मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अरुण (38), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के इंद्रा झील इलाके के रहने वाले थे।

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा मानकों पर सवाल

मुंडका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का स्तर ज्यादा होने के कारण दम घुटने से मौत हुई। अब यह भी जांच की जा रही है कि सफाई या काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, और मजदूरों को जरूरी सेफ्टी इक्विपमेंट उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।

लापरवाही पर बड़ा सवाल

Delhi news: यह हादसा एक बार फिर सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

 

ये भी पढ़े: गाजियाबाद की इस सोसायटी में ₹5 करोड़ से ज्यादा का खेल? कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं