Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गाजियाबाद स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने आजम खान को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ेगा। अदालत ने उन्हें 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।
Azam Khan: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED की कार्रवाई
यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ा है। यूनिवर्सिटी के निर्माण और उससे संबंधित संपत्तियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। इसी जांच के सिलसिले में ED ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें गाजियाबाद की PMLA अदालत में पेश किया। अदालत की ओर से न्यायिक हिरासत का आदेश दिए जाने के बाद आजम खान की कानूनी मुश्किलें फिलहाल बढ़ती नजर आ रही हैं।
Azam Khan: 26 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई
आजम खान की चार दिन की रिमांड सोमवार को खत्म हो गई थी। इसके बाद ED ने उन्हें सुबह गाजियाबाद स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की गई है। इससे पहले जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में लगातार तीन दिनों तक चली पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों ने आजम खान से करीब 200 सवाल किए थे।
31 अक्टूबर को ED ने किया था गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 अक्टूबर 2026 को आजम खान को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के निर्माण और उससे जुड़ी संपत्तियों में करीब 426.46 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ED इस मामले में वित्तीय लेनदेन और फंड के इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़े- 12 NBFC कंपनियों से 65 करोड़ की साइबर ठगी कैसे हुई? AI टूल और हैकर्स का पूरा खेल समझिए








