Bhagwant man: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख गुरुओं की तस्वीरों के कथित अपमान से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि विरोधी दल उनसे राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्हें धार्मिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सीएम मान ने साफ शब्दों में कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं और उनके खिलाफ फर्जी वीडियो फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “मैं श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती नहीं दे सकता, लेकिन वीडियो में जो दिखाया जा रहा है वह पूरी तरह गलत है।”
“मास्क पहनाकर की गई एक्टिंग”
भगवंत मान ने दावा किया कि वायरल वीडियो में किसी व्यक्ति ने उनका मास्क पहनकर उनकी तरह एक्टिंग की है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सीएम मान ने कहा कि यह वीडियो कनाडा में शूट किया गया है और इसमें मास्क का इस्तेमाल कर किसी और व्यक्ति को उनकी तरह दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि गुरुद्वारों की तस्वीरें किसी होटल के कमरे में क्यों लगाई जाएंगी और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।
Bhagwant man: “राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है”
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उन्हें राजनीतिक फायदे के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए गए कामों को नजरअंदाज कर विपक्ष उन्हें बदनाम करने में लगा हुआ है। मान ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने बेअदबी से जुड़े मुद्दों और धार्मिक स्थलों से जुड़े कई फैसले लिए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टारगेट किया जा रहा है।
SGPC पर भी उठाए सवाल
Bhagwant man: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने SGPC की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर बोर्ड लगाने की बात हो रही है, तो फिर अन्य नेताओं के खिलाफ भी ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अकाल तख्त साहिब से बुलाया गया और वीडियो जारी किया गया, लेकिन पूरी वीडियो सार्वजनिक नहीं की गई। भगवंत मान ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आनी चाहिए।
ये भी पढ़े: दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत








