Home » अंतर्राष्ट्रीय » यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जर्मनी समेत कई देशों में 40°C के पार तापमान

यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जर्मनी समेत कई देशों में 40°C के पार तापमान

Europe Heatwave:

Europe Heatwave: यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को भी जर्मनी, डेनमार्क, चेक गणराज्य और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में तापमान के नए रिकॉर्ड दर्ज किए गए। जर्मनी के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि गर्मी की लहर अब पूर्वी यूरोप की ओर बढ़ रही है।

Europe Heatwave: जर्मनी में 41.5°C का नया रिकॉर्ड-

जर्मनी की मौसम सेवा के अनुसार, पूर्वी राज्य सैक्सनी-ऑनहाल्ट के मोकर्न-ड्रेविट्ज में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले फ्रांसीसी सीमा के पास सायरब्रुकन में बना 41.3 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड भी टूट गया। राजधानी बर्लिन में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने पर लोगों को राहत देने के लिए पुलिस ने पानी की तोपों से छिड़काव किया।

Europe Heatwave: डेनमार्क और चेक गणराज्य में भी टूटा रिकॉर्ड-

डेनमार्क के आरहुस के पास 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 1874 में रिकॉर्डिंग शुरू होने के बाद सबसे अधिक है। वहीं चेक गणराज्य में प्राग के उत्तर में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भी रात के तापमान का नया रिकॉर्ड बना।

वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को बताया जिम्मेदार- 

वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरोप में पड़ रही यह असहनीय हीटवेव मानव-निर्मित जलवायु परिवर्तन का परिणाम है। जर्मन सांसद और ग्रीन पार्टी की पूर्व नेता कैटरीन गोएरिंग-एकार्ड्ट ने इसे गंभीर स्वास्थ्य संकट बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

यह भी पढ़े- मथुरा में मोहर्रम पर बांटी गई बिरयानी को लेकर विवाद, बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद FIR दर्ज