Home » महाराष्ट्र » केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गूगल सर्च से सामने आई हत्या की पूरी साजिश!

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गूगल सर्च से सामने आई हत्या की पूरी साजिश!

केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा

Ketan Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान कई नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट के बारे में गूगल पर जानकारी खोजी थी।

दोनों ने किले तक पहुंचने वाले रास्तों और वहां मौजूद खाइयों की जानकारी भी जुटाई थी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने गूगल पर “डेथ पॉइंट” और “जहर देकर कैसे मारें ताकि पुलिस को शक न हो” जैसे सवाल भी सर्च किए थे।इसके अलावा दोनों ने यह भी पता लगाने की कोशिश की थी कि अगर पुलिस उन्हें पकड़ लेती है तो पूछताछ के दौरान क्या जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी सर्च किया था कि कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट करने हैं।

Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा
केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा

चेतन ने छिपाई अपनी पहचान

पुलिस के मुताबिक, हत्या वाले दिन चेतन चौधरी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था। इसके बाद उसने दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया।पुलिस अब डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज को रिकवर करने के लिए दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवा रही है।

केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस रविवार को सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची। यहां पुलिस ने घटना से जुड़े पूरे मामले को समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया।

इससे पहले शनिवार को पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, गुरुवार को सिया के भाई से भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

Ketan Murder Case: लोहगढ़चेतन की बाइक और सामान जब्त

पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की बाइक जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, इसी बाइक से चेतन लोहगढ़ किले तक पहुंचा था।इसके अलावा उसकी हुडी, हेडफोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। इन सभी चीजों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

इस मामले में सिया और चेतन का एक नया वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वहीं, पुलिस पूछताछ में सिया के भाई साहिल ने बताया कि सिया और चेतन की मुलाकात क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दोस्त के घर आयोजित दिवाली पूजा में भी मिले थे।साहिल ने बताया कि वह चेतन को पहले से जानता था।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा
केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा

लोहगढ़ किले पर हुई थी केतन की मौत

दरअसल, सिया गोयल और केतन अग्रवाल 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।सिया पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन की हत्या की साजिश रची।फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

केतन के परिवार ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की

शनिवार शाम पिंपरी-चिंचवाड़ में केतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए परिवार और सोसाइटी के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, “मेरा 26 साल का बेटा बिना किसी गलती के मारा गया। मैं उसकी शादी कराने निकला था, लेकिन बेटे की अर्थी उठानी पड़ी। मेरी सिर्फ एक मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा मिले।”केतन की मां राखी अग्रवाल ने कहा, “मैं एक मां हूं और सिया की भी मां है। इसके बावजूद मैं चाहती हूं कि सिया और चेतन दोनों को फांसी की सजा मिले। मुझे सिर्फ अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।”

केतन मर्डर केस में सामने आए बड़े खुलासे

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और बाद में अपने मोबाइल की चैट हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। दोनों ने मोबाइल के रीसायकल बिन को भी खाली कर दिया था।डेटा रिकवर करने के लिए दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

पुलिस ने सिया के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। इसमें सामने आया कि एक मोबाइल नंबर पर जनवरी से लेकर केतन की हत्या वाले दिन सुबह 7 बजे तक सिया ने 2004 कॉल की थीं।इन कॉल्स में करीब 338 घंटे बातचीत हुई थी। यानी दोनों रोजाना लगभग 11 कॉल में करीब 2 घंटे बात करते थे।पुलिस के अनुसार, यह नंबर चेतन चौधरी का था। चेतन का घर पुणे के उसी इलाके में है, जहां सिया के पिता का ऑफिस है।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा
केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा

विग और हकलाने की वजह से हत्या की साजिश का दावा

पूछताछ में सिया ने बताया कि उसे केतन का विग लगाना और उसका हकलाना पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।हालांकि, केतन के पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि शादी तय होने से पहले ही सिया और उसके परिवार को केतन के विग के बारे में जानकारी दे दी गई थी।

केतन का शव निकालने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं। उसकी खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान थे।उन्होंने बताया कि मौके पर कई लोग रो रहे थे और मदद के लिए आवाज लगा रहे थे, लेकिन सिया शांत खड़ी थी।18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे घटना की जानकारी मिली थी। बचाव अभियान दोपहर 12:30 बजे तक चला और करीब 1:30 बजे केतन का शव एंबुलेंस में पहुंचाया गया था।

परिवार को सिया पर हुआ शक

केतन के पिता विशाल अग्रवाल के मुताबिक, घटना वाले दिन ही परिवार को सिया गोयल पर शक हो गया था।उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने जब कहा कि केतन अभी जिंदा है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, तो सिया के व्यवहार में बदलाव दिखाई दिया।इसके बाद सिया ने परिवार के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

चेतन के पिता ने बताया कि 18 जून को सिया की मां का फोन आया था कि केतन लोहगढ़ किले से गिर गया है। परिवार मौके पर पहुंचा तो केतन को खाई से बाहर निकाला जा चुका था।परिवार ने देखा कि केतन का मुंह बंधा हुआ था। बाद में चेहरा खुलवाकर उसकी पहचान की गई।

केतन की बहन ने सिया से पूछा कि वह कहां बैठी थी, केतन कैसे गिरा और वह किले के उस किनारे तक कैसे पहुंचा। लेकिन सिया ने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।परिवार को उसका रोना भी बनावटी लगा।

अगले दिन जब सिया उनके घर आई, तब भी परिवार ने पूछा कि केतन का कौन सा पैर फिसला था, लेकिन वह चुप रही।इसी दौरान शादी तय कराने वाली सिया की बुआ उसे “तू चल-चल” कहकर वहां से ले गई। इसके बाद परिवार का शक और बढ़ गया।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा
केतन अग्रवाल मर्डर केस में गूगल सर्च का खुलासा

CCTV देखने के बाद पुलिस को दी गई सूचना

विशाल अग्रवाल ने बताया कि उसी शाम परिवार ने बैठकर पूरी घटना पर चर्चा की। उनकी बेटी ने कहा कि कुछ सही नहीं लग रहा है।इसके बाद परिवार ने पूरी घटना को जोड़कर देखा और सोसाइटी के CCTV फुटेज चेक किए।फुटेज में दिखाई दिया कि वापस लौटते समय सिया रो नहीं रही थी। शक बढ़ने के बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विशाल अग्रवाल ने कहा कि केतन को सिया के अफेयर के बारे में जानकारी नहीं थी। हालांकि, कई बार सिया का फोन लगातार बिजी मिलने पर उसे शक हुआ था।उसने परिवार से पूछा भी था कि क्या सिया के बारे में पूरी जानकारी ली गई है।परिवार ने उसे भरोसा दिलाया था कि रिश्तेदारों ने पूरी जांच कर ली है। इसके बाद उसने इस मुद्दे पर दोबारा बात नहीं की।उन्होंने कहा कि अगर सिया के अफेयर की जानकारी होती तो यह रिश्ता कभी तय नहीं होता।

सिया की मां ने कहा,”दोषी है तो सबसे बड़ी सजा मिले”

सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को धक्का दिया गया था।सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि सिया ने खुद उनसे कहा था कि उसका रिश्ता केतन से करवा दीजिए।उन्होंने बताया कि केतन ने ही सिया को फोन करके लोहगढ़ किला जाने के लिए कहा था और वही कार लेकर आया था।उनके अनुसार, केतन और सिया एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक बार केतन सुबह 4 बजे भी सिया से मिलने घर पहुंच गया था।सिया के माता-पिता ने गुरुवार को पहली बार मीडिया से इस मामले पर बातचीत की थी। पिता ने कहा था कि केतन और सिया एक-दूसरे से प्यार करते थे।

31 मई: हत्या की योजना बनाने का आरोप

11 फरवरी को सगाई के बाद केतन सिया को अपने घर लेकर आता था और दोनों साथ घूमने जाते थे।केतन को ट्रैकिंग यानी पहाड़ों पर चढ़ने का शौक था। उसने सिया से लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए चलने को कहा था।पुलिस के मुताबिक, यहीं से सिया के मन में केतन की हत्या का प्लान आया।

5 जून: किले जाने की जिद

सिया ने 4 जून को दोबारा केतन से लोहगढ़ किले जाने की बात कही, लेकिन केतन नहीं माना।6 जून को केतन, उसकी बहन, एक दोस्त और सिया के इंडोनेशिया के बाली जाने के टिकट बुक थे।पुणे पुलिस के अनुसार, बाली जाने से बचने के लिए सिया ने केतन का पासपोर्ट छिपा दिया था।

14 जून: दूसरी कोशिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, 14 जून को सिया और केतन दोबारा लोहगढ़ किले पहुंचे।आरोप है कि सिया ने केतन को धक्का दिया, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने के कारण वह बच गया।केतन ने उससे पूछा कि उसने धक्का क्यों दिया।इस पर सिया ने कहा कि वहां सांप था और उसे बचाने के लिए उसने धक्का दिया।केतन ने घर आकर परिवार को बताया था कि सिया की वजह से उसकी जान बच गई।

18 जून: चेतन के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया था।इससे पहले सिया ने केतन को प्री-वेडिंग फोटोशूट का बहाना बनाकर लोहगढ़ किले जाने के लिए तैयार किया।पुलिस के मुताबिक, इस बार चेतन भी दोनों के पीछे-पीछे पहुंचा था।एक जगह जब केतन पहाड़ियों की तरफ देख रहा था, तभी आरोप है कि सिया और चेतन दोनों ने मिलकर उसे पीछे से धक्का दे दिया।

यह भी पढे़…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 9 राज्यों में भारी बारिश की संभावना और यूपी में हीटवेव का दौर जारी