Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली से भाजपा विधायक सुधीर दादा गाडगीळ रविवार को रत्नागिरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वह उगार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सहयोगियों के साथ लौट रहे थे।
अचानक सामने आई बाइक
जानकारी के मुताबिक, अंकली की ओर जाते समय वडडी और कृष्णा घाट के बीच अचानक एक मोटरसाइकिल विधायक की कार के सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।
Maharashtra News: एयरबैग ने बचाई जान
टक्कर के दौरान कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। विधायक सुधीर दादा गाडगीळ के हाथ की उंगली में मामूली चोट आई। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
कार में सवार सभी लोग सुरक्षित
हादसे के समय विधायक के साथ उनके निजी सहायक (पीए), अंगरक्षक नागेश भोखरे, फोटोग्राफर विकास गुंडप और चालक गणपती दरेकर भी मौजूद थे। सभी सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
Maharashtra News: बाइक सवार अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से मिरज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े… Ram Mandir चढ़ावा चोरी, SIT जांच में 40 सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी पाए गए दोषी








