J/k news: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ताराकोट के पास CISF के जवानों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसल गई। इस दुर्घटना में CISF के 8 जवान और बस चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
तीन जवानों को जम्मू रेफर किया गया
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल तीन जवानों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी जवानों और चालक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।
J/k news: हाल के दिनों में कई सैन्य हादसे
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय के दौरान जवानों से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं। 16 जून को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गश्त के दौरान ग्रेनेड फटने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत चार सैनिक घायल हो गए थे। इससे पहले बारामूला के उरी सेक्टर में रूटीन ट्रांसफर के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। वहीं हाल ही में अनंतनाग के सरबल इलाके में एक बस की टक्कर से ऑल्टो कार लिद्दर नाले में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
लगातार हो रहे हादसों ने बढ़ाई चिंता
J/k news: जम्मू-कश्मीर में लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, रियासी बस हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढे़: सेशेल्स में PM Modi का बड़ा संदेश, ‘हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है’








