Home » Foreign Affairs » सेशेल्स में PM Modi का बड़ा संदेश, ‘हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है’

सेशेल्स में PM Modi का बड़ा संदेश, ‘हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है’

Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों और सतत विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी को किसी विदेशी देश द्वारा मिला यह 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान बन गया है।

हिंद महासागर को लेकर पीएम मोदी का विजन

सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद महासागर क्षेत्र को लेकर भारत का विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा हिंद महासागर चाहता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देशों के बीच साझेदारी का आधार आकार नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और विश्वास होना चाहिए। उनका लक्ष्य हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है।

Pm modi: राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। पीएम मोदी शनिवार को सेशेल्स पहुंचे थे, जहां वे देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Pm modi: सम्मान देश-दुनिया को किया समर्पित

सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि वह इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करते हैं, जो जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी देशों को मिलकर काम करना होगा।

हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए भारत प्रतिबद्ध

Pm modi: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पृथ्वी को अधिक हरित और टिकाऊ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने मिशन लाइफ (LiFE), अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) और आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) जैसी वैश्विक पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत पर्यावरण संरक्षण के लिए दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है कि इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया था।

 

 

यह भी पढे़: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत