Home » मध्य प्रदेश » ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर चोरी, पुलिस से भिड़े बदमाश

ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर चोरी, पुलिस से भिड़े बदमाश

Bhopal news: राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के घर देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश हाथापाई कर मौके से फरार हो गए। हालांकि भागते समय वे चोरी का कुछ सामान और एक बैग वहीं छोड़ गए।

देर रात घर में घुसे तीन नकाबपोश

पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर के पीछे बने पहले फ्लोर के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। उस समय गिरीबाला सिंह और उनके छोटे बेटे समर्थ सिंह जेल में हैं, जबकि घर में केवल बड़ा बेटा मौजूद था। सुबह उठने पर परिवार ने देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Bhopal news: पुलिस से हुई हाथापाई, बैग छोड़कर भागे आरोपी

सूचना मिलते ही इलाके में गश्त कर रही चार्ली पुलिस ने आसपास सर्चिंग शुरू की। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने पूछताछ करने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी और मौके से फरार हो गए। भागते समय वे अपना बैग वहीं छोड़ गए। बैग से चांदी की कटोरियां और कुछ जरूरी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Bhopal news: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घर से आखिर कितना सामान चोरी हुआ है। फिलहाल परिवार भी चोरी हुए सामान का पूरा ब्योरा तैयार कर रहा है।

एसीपी रजनीश कश्यप ने क्या कहा?

Bhopal news: एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। संदिग्धों की तलाश के दौरान तीन युवक मिले, जिन्होंने पुलिस से हाथापाई की और फरार हो गए। उनके छोड़े गए बैग से कुछ चांदी के बर्तन और दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल यह पुष्टि की जा रही है कि बरामद सामान गिरीबाला सिंह के घर का ही है या नहीं। उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी पुलिस ने किया है।

 

 

यह भी पढे़: सेशेल्स में PM Modi का बड़ा संदेश, ‘हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है’