Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा की अरण्या सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर लगी आग, AC ब्लास्ट से हादसे की आशंका

नोएडा की अरण्या सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर लगी आग, AC ब्लास्ट से हादसे की आशंका

नोएडा 21वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी

Noida Fire Incident: नोएडा की अरण्या सोसाइटी में एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा सेक्टर-119 स्थित सोसाइटी के 21वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह AC में हुए ब्लास्ट को बताया जा रहा है।

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। फायर टीम आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। गौतमबुद्ध नगर (GBN) पुलिस के मुताबिक, यह घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-119 में हुई।अधिकारियों ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी, उस समय अंदर कोई मौजूद नहीं था। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं।

Noida Fire Incident: नोएडा 21वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी
नोएडा 21वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी

Noida Fire Incident: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान

नोएडा में लगी आग की घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों की स्थिति में उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के लिए कहा गया है।

आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।फिलहाल प्रशासन की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फ्लैट में आग किस वजह से लगी थी।

यह भी पढ़ें….पटना के दीदारगंज में तेल-रिफाइन गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं