UP Politics: उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव और नितिन नवीन के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कई मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर भी टिप्पणी की। मंत्री दानिश आजाद अंसारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गांधी परिवार को भ्रष्टाचार का पर्याय बताने वाले बयान का समर्थन किया।
जनता को लूटने का काम कांग्रेस ने किया
उन्होंने कहा कि अगर आप कांग्रेस पार्टी के इतिहास को देखें, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो कहा है वह 100 प्रतिशत सही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को भ्रष्टाचार की ओर धकेलने का काम किया है। 2004 से लेकर 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान रोज नए घोटाले सामने आते थे। हजारों करोड़ का घोटाला करके कांग्रेस पार्टी ने डकार तक नहीं लिया। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। जनता के टैक्स के पैसे के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया। देश कांग्रेस पार्टी की सच्चाई से अवगत हो चुका है, इसलिए इनके किसी भी एजेंडे में जनता फंसने वाली नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोगों का भरोसा खो दिया है और वे यह बात अच्छी तरह जानते हैं। जनता को अब समाजवादी पार्टी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
UP Politics: समाजवादी पार्टी ने फैलाया झूठ
2024 में जिस तरह समाजवादी पार्टी ने झूठ फैलाया था, उसी तरह के फरेब और झूठ के साथ जनता को फिर से ठगना चाहती है। इस बार जनता सजग और जागरूक है और समाजवादी पार्टी के नेगेटिव एजेंडे में नहीं फंसेगी। इसके पहले दानिश अंसारी ने कहा था, समाजवादी पार्टी यह नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े। उनका उद्देश्य प्रदेश के जन-जन की प्रगति को रोकना और अपराध को बढ़ावा देना है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ईमानदारी, तत्परता और गंभीरता के साथ प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। प्रदेश के हर जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और हर जाति, धर्म, मजहब एवं वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यही बात समाजवादी पार्टी को स्वीकार नहीं हो रही है।








