Home » Foreign Affairs » PM Modi नहीं जाएंगे अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में, भारत की ओर से जाएंगे दो प्रतिनिधि

PM Modi नहीं जाएंगे अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में, भारत की ओर से जाएंगे दो प्रतिनिधि

Iran crisis: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में ईरान जाएंगे। ईरानी सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री मोदी को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था।

तेहरान, कुम और मशहद में होंगे कार्यक्रम

अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में तेहरान, कुम (कोम) और मशहद में अलग-अलग चरणों में आयोजित होंगी। बताया जा रहा है कि अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद में होगा, जहां अयातुल्ला खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Iran crisis: पबित्रा मार्गेरिटा पहले भी दे चुके हैं श्रद्धांजलि

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा इससे पहले भी अयातुल्ला खामेनेई की याद में आयोजित शोक सभा में शामिल हो चुके हैं। यह कार्यक्रम ईरानी दूतावास की ओर से उनके निधन के 40वें दिन (चेहेलुम) पर आयोजित किया गया था।

हमले में हुई थी खामेनेई की मौत

Iran crisis: रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को ईरान पर हुए इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे मोजतबा अली खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई के जनाजे को तेहरान से कुम और फिर उनकी जन्मस्थली मशहद ले जाया जाएगा। वहीं, उनकी बेटी और दामाद, जिनकी भी उसी हमले में मौत हुई थी, उन्हें भी उसी दिन दफनाया जाएगा।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और सब्सिडी का बड़ा फायदा