UP College Name Change: उत्तर प्रदेश में महापुरुषों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान में सरकारी संस्थानों का नामकरण करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए गोंडा और रायबरेली के दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले को सामाजिक सम्मान और ऐतिहासिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार ने गोंडा और रायबरेली के दो प्रमुख राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को नया नाम देने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इन नामों के जरिए देश और प्रदेश के उन व्यक्तित्वों को सम्मान दिया जा रहा है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
UP College Name Change: गोंडा के राजकीय पॉलीटेक्निक को मिला सरदार पटेल का नाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोंडा जिले के मुख्य राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अब “सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय पॉलीटेक्निक, गोंडा” होगा।सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का पहला गृहमंत्री और देश की रियासतों के एकीकरण का प्रमुख सूत्रधार माना जाता है। उनके सम्मान में यह नामकरण सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
UP College Name Change: रायबरेली के सलोन पॉलीटेक्निक का नाम भी बदला
सरकार ने रायबरेली जिले के सलोन स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम भी बदलने का फैसला लिया है। अब इस संस्थान को पूर्व मंत्री दलबहादुर कोरी के नाम से जाना जाएगा।दलबहादुर कोरी को क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में गिना जाता है। सरकार का मानना है कि उनके नाम पर संस्थान का नामकरण नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराएगासरकार के इस फैसले को केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर देश की एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान दिया गया है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय स्तर पर समाज सेवा करने वाले नेता दलबहादुर कोरी की स्मृति को भी स्थायी पहचान मिली है।
ये भी पढ़े….आगरा में सीएम योगी का सख्त संदेश, विकास योजनाओं में नहीं चलेगा कोई घोटाला








