Karnatka news: कर्नाटक के मैसुरु से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां 50 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
कार शोरूम में काम करता था मृतक
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नित्यानंद के रूप में हुई है। वह एक कार शोरूम में नौकरी करता था। उसकी पत्नी सुशीला एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। दोनों मैसुरु के कुवेम्पुनगर इलाके में रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी।
Karnatka news: नशे में घर लौटे पति की सोते समय हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार रात नित्यानंद नशे की हालत में घर लौटे थे। उनके सो जाने के बाद सुशीला ने कथित तौर पर रस्सी से उनका गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Karnatka news: हार्ट अटैक बताकर छिपाने की कोशिश
हत्या के बाद सुशीला ने नित्यानंद के भाई को फोन कर बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। लेकिन जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो नित्यानंद की गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में सुशीला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पैसों, संपत्ति और संतान न होने को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस इन्हीं कारणों को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है।
दोस्त पहुंचा तो नहीं खोला दरवाजा
Karnatka news: सोमवार सुबह नित्यानंद का दोस्त दर्शन उनसे मिलने घर पहुंचा और कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। फोन पर भी संपर्क नहीं होने के बाद मामला संदिग्ध लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और बाद में पूरे मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और सब्सिडी का बड़ा फायदा








