PM Modi-Trump Friendship: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि टैरिफ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब समझौते के साथ खत्म होने की ओर बढ़ रहा है।
PM Modi-Trump Friendship: पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती का अनसुना किस्सा-
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि ट्रंप एक बार सुबह 6 बजे ही प्रधानमंत्री मोदी को फोन करना चाहते थे, जो दोनों नेताओं के बीच करीबी रिश्तों को दर्शाता है।
PM Modi-Trump Friendship: मियामी में ट्रंप ने जताई थी फोन करने की इच्छा-
यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के एक कार्यक्रम में सर्जियो गोर ने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में आयोजित UFC फाइट इवेंट के दौरान वह ट्रंप के साथ बैकस्टेज बैठे थे। इसी दौरान ट्रंप ने अचानक कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को फोन लगाया जाए।
ट्रंप बोले- ‘मोदी बिल्कुल मेरी तरह हैं’-
गोर ने बताया कि उन्होंने ट्रंप को याद दिलाया कि भारत में उस समय सुबह के 6 बज रहे होंगे। इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, “वह जाग रहे होंगे। वह बिल्कुल मेरी तरह हैं, जल्दी उठने वाले।”
अगले दिन हुई थी बातचीत-
हालांकि, वह फोन उसी समय नहीं किया गया और अगले दिन दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। गोर ने कहा कि यह घटना बताती है कि दोनों नेताओं के बीच कितना सहज और दोस्ताना रिश्ता है, जहां हर बातचीत के लिए पहले से समय तय करने की जरूरत नहीं पड़ती।
ट्रंप के दिल में भारत के लिए खास जगह-
सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आज भी अपने भारत दौरे की यादों को संजोकर रखते हैं। उनके पहले कार्यकाल के दौरान आयोजित ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे कार्यक्रमों ने दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में भी भारत आने की इच्छा रखते हैं।
अगले दो साल होंगे बेहद अहम-
राजदूत के अनुसार, आने वाले दो वर्ष भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। व्यापार, निवेश, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में लिए जाने वाले फैसले दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को लंबे समय तक मजबूत करेंगे।
यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: योगी सरकार ने बदला एक और नाम, आखिर क्या है यूपी में जगहों और संस्थानों के नाम बदलने की बड़ी वजह?








