Home » उत्तर प्रदेश » मोहम्मद अली से फिर हिंदू बने आयुष मलिक ने चाँदनी कुरैशी पर क्या कहा?

मोहम्मद अली से फिर हिंदू बने आयुष मलिक ने चाँदनी कुरैशी पर क्या कहा?

आयुष मलिक ने की घर वापसी

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से चर्चित आयुष मलिक-चांदनी कुरैशी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आयुष मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। वीडियो में आयुष अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में आयुष मलिक ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में आयुष मलिक कहते हैं कि माँ, मैं इस्लाम में चला गया था। मैंने धर्म बदल लिया था, लेकिन आपकी परेशानी, परिवार की भावनाओं और अपनी इच्छा से मैं वापस अपने परिवार के मूल हिंदू धर्म में आ गया हूँ। मुझे माफ करना। वीडियो में आयुष का बदला हुआ लुक भी देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में अब वह क्लीन शेव नजर आ रहे हैं और उनके लंबे बाल भी नहीं हैं। इतना ही नहीं वीडियो में आयुष अपने घर के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा वह अपने पिता और दादी का आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आते हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

UP News: अब जानिए क्या है पूरा मामला?

यह मामला पिछले महीने उस समय चर्चा में आया था, जब शामली के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक से जुड़ी जानकारी सामने आई। आरोप लगाया गया कि आयुष का जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से संपर्क हुआ और बाद में उनका धर्म परिवर्तन कराया गया तथा निकाह भी कराया गया। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… योगी सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर