Home » टेक - ऑटो » एक गलती और बैंक अकाउंट साफ! फर्जी NOC भेजकर लोगों को ऐसे ठग रहे हैं स्कैमर्स

एक गलती और बैंक अकाउंट साफ! फर्जी NOC भेजकर लोगों को ऐसे ठग रहे हैं स्कैमर्स

Mobile Tower Scam:

Mobile Tower Scam: देशभर में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स लोगों को उनकी जमीन या मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर फर्जी NOC (No Objection Certificate) भेज रहे हैं और एग्रीमेंट या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति उनकी बातों में आ जाए, तो न सिर्फ उसके पैसे ठगे जा सकते हैं, बल्कि बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।

Mobile Tower Scam: PIB ने फर्जी NOC को लेकर जारी की चेतावनी-

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने हाल ही में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर चल रहे एक नए फ्रॉड का खुलासा किया है। PIB ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा NOC पूरी तरह फर्जी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Mobile Tower Scam: कैसे काम करता है मोबाइल टावर स्कैम-

इस ठगी में स्कैमर्स खुद को टेलीकॉम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते हैं। वे जमीन या छत पर मोबाइल टावर लगाने के बदले हर महीने अच्छा किराया देने का लालच देते हैं। भरोसा जीतने के बाद वे फर्जी NOC भेजते हैं और एग्रीमेंट फीस, रजिस्ट्रेशन चार्ज, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या सर्वे फीस के नाम पर करीब 2,500 रुपये या उससे अधिक की रकम मांगते हैं। पैसे मिलते ही ठग गायब हो जाते हैं या फिर नए बहाने बनाकर और रकम की मांग करने लगते हैं।

बैंक डिटेल्स साझा करना पड़ सकता है भारी-

कई मामलों में स्कैमर्स लोगों से बैंक अकाउंट, आधार, पैन या अन्य वित्तीय जानकारी भी मांगते हैं। ऐसी जानकारी साझा करने पर साइबर अपराधी बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं और बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मोबाइल टावर स्कैम से कैसे बचें-

1. टेलीकॉम कंपनी के नाम पर फीस मांगने वाले किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें।

2. टावर लगाने के ऑफर की पुष्टि हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से करें।

3. किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

4. NOC या अन्य दस्तावेज़ों में स्पेलिंग, फॉर्मेटिंग और संपर्क विवरण जरूर जांचें।

5. किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल पर कार्रवाई करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें।

यह भी पढ़े- मशहूर थिएटर एवं फिल्म निर्देशक विजया मेहता का निधन, पीएम मोदी बोले- सिनेमा की महान हस्ती के रूप में हमेशा याद की जाएंगी।