Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में करोड़ों की निवेश ठगी का खुलासा, YouTube से सीखा फ्रॉड का तरीका; तीन आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में करोड़ों की निवेश ठगी का खुलासा, YouTube से सीखा फ्रॉड का तरीका; तीन आरोपी गिरफ्तार

Up news: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने करोड़ों रुपये की निवेश ठगी का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर लोगों से ठगी करने का तरीका सीखा और फिर फर्जी रियल एस्टेट व ट्रेडिंग कंपनियां बनाकर निवेशकों को अपने जाल में फंसा लिया।

निवेश के नाम पर लोगों से की करोड़ों की ठगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना नई मंडी में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 20 से 25 लोगों ने शिकायत दी थी कि उनसे निवेश के नाम पर बड़ी रकम ठगी गई है। जांच में हरेंद्र मलिया, दीपक चौधरी और प्रवीण कुमार के नाम सामने आए। पुलिस के अनुसार तीनों ने Global Tech Real Estate और GT-FX Trading के नाम से फर्जी कंपनियां बनाई थीं। वे खुद को इन कंपनियों का संचालक बताकर लोगों को मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाते थे।

Up news: हर महीने 10 फीसदी रिटर्न का दिया लालच

आरोपियों ने दावा किया कि एक लाख रुपये निवेश करने पर हर महीने करीब 7 हजार रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस लालच में आकर 50 से 60 लोगों ने करोड़ों रुपये निवेश कर दिए। पुलिस के मुताबिक कुछ सरकारी कर्मचारी भी इस ठगी का शिकार हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ज्यादा पैसा कमाने के लालच में यूट्यूब से इस तरह की धोखाधड़ी का तरीका सीखा। ठगी से मिली रकम का कुछ हिस्सा शेयर बाजार और अन्य माध्यमों में लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और फर्जी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ BUDS Act-2019 के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम की जांच कर रही है।

ऑन ड्यूटी होमगार्ड की हत्या के दोषी को फांसी

Up news: मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने ऑन ड्यूटी होमगार्ड की हत्या के चर्चित मामले में दोषी दीपक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 4 जून 2026 की है। शहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल इस्लाम अली और होमगार्ड रतिराम बुढ़ाना मोड़ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गली नंबर-3 स्थित एक मकान से महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि दीपक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू से होमगार्ड रतिराम पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रतिराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद दोषी दीपक को फांसी की सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

 

ये भी पढ़ें: 12 हजार करोड़ का दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे दो महीने में ही उखड़ा! सड़क पर बने बड़े गड्ढे