Home » नई दिल्ली » 12 हजार करोड़ का दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे दो महीने में ही उखड़ा! सड़क पर बने बड़े गड्ढे

12 हजार करोड़ का दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे दो महीने में ही उखड़ा! सड़क पर बने बड़े गड्ढे

Delhi news: करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। उद्घाटन के करीब दो महीने बाद ही एक्सप्रेसवे के बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे के बीचों-बीच कई गड्ढे बने हुए हैं, जबकि उनके पास से तेज रफ्तार में वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि गड्ढे से गुजरने के दौरान उसकी वैन का रिम मुड़ गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

पहली बारिश में ही सड़क पर उठे सवाल

दिल्ली और उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत ही हुई है। ऐसे में पहली ही बारिश के बाद एक्सप्रेसवे की हालत को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। अगर आने वाले महीनों में लगातार बारिश होती रही तो सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

Delhi news: वाहन चालकों की बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। साथ ही वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी लागत से बने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए थी, लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क की यह स्थिति चिंता का विषय है।

14 अप्रैल को हुआ था उद्घाटन

Delhi news: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 को किया गया था। उद्घाटन के लगभग दो महीने बाद ही सड़क पर गड्ढे दिखाई देने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर बहस तेज हो गई है।

 

 

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में गंगा के बीच फंसा मालवाहक जलपोत, कम जलस्तर से 20 दिनों से रुका संचालन