Mumbai climate: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं पालघर के लिए रविवार को भी रेड अलर्ट जारी रखा गया है।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बारिश का हाई अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के चारों प्रमुख जिले मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर शनिवार को भारी बारिश की चपेट में रह सकते हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार को भी मुंबई में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
Mumbai climate: पूरे सप्ताह बरसते रहे बादल
इस बार मानसून भले ही थोड़ा देर से पहुंचा हो, लेकिन पिछले पूरे सप्ताह मुंबई में लगातार तेज बारिश हुई है। कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोगों की आवाजाही पर असर देखने को मिला। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
Mumbai climate: 24 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज
बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। 2 जुलाई सुबह 8 बजे से 3 जुलाई सुबह 7 बजे तक मुंबई शहर में औसतन 114 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 102 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 109 मिमी बारिश दर्ज हुई।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश
नगर निगम के अनुसार, कुछ इलाकों में केवल पांच घंटे के भीतर 70 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 73.8 मिमी बारिश बांद्रा के सुपारी टैंक म्युनिसिपल स्कूल क्षेत्र में हुई। इसके अलावा प्रभादेवी में 72.2 मिमी, बांद्रा वेस्ट में 70.8 मिमी और परेल में 69.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
निचले इलाकों में हुआ जलभराव
Mumbai climate: गुरुवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण दादर, अंधेरी, गोरेगांव और परेल जैसे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। हालांकि सुबह तक अधिकांश जगहों से पानी निकाल दिया गया। शुक्रवार सुबह बारिश कुछ देर के लिए धीमी हुई, लेकिन सुबह 8 बजे के बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई।
ये भी पढ़े: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, रुक-रुककर बारिश शुरू; तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट








