Home » मनोरंजन » कल तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, 61 साल की उम्र में फिर बनेंगे दूल्हा! जानिए सुपरस्टार के कितने हैं बच्चे और कैसा है उनका परिवार

कल तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, 61 साल की उम्र में फिर बनेंगे दूल्हा! जानिए सुपरस्टार के कितने हैं बच्चे और कैसा है उनका परिवार

कल तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, 61 साल की उम्र में फिर बनेंगे दूल्हा! जानिए सुपरस्टार के कितने हैं बच्चे और कैसा है उनका परिवार

Aamir Khan Third Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्तों के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आमिर खान के तीनों बच्चे भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

पहली शादी से दो बच्चों के पिता बने आमिर खान

आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों का रिश्ता करीब 16 वर्षों तक चला और वर्ष 2002 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान।जुनैद खान ने अभिनय की दुनिया में कदम रखते हुए साल 2024 में फिल्म ‘महाराज’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘लवयापा’ और ‘एक दिन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। वहीं, इरा खान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। इरा ने जनवरी 2024 में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ शादी की थी।

Aamir Khan Third Wedding: दूसरी शादी से एक बेटे के पिता हैं अभिनेता

रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान ने वर्ष 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से दूसरी शादी की। हालांकि, साल 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है। तलाक के बावजूद आमिर और किरण अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारियां साझा करते हुए दिखाई देते हैं।

Aamir Khan Third Wedding: गौरी स्प्रैट संग नई शुरुआत की तैयारी

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और ब्यूटी एवं फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी एक सफल उद्यमी मानी जाती हैं। अब दोनों की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, इस समारोह को बेहद निजी रखा गया है और इसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमानों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

तीन बच्चों के साथ नए जीवन की ओर बढ़ेंगे आमिर

आमिर खान तीन बच्चों—जुनैद, इरा और आजाद—के पिता हैं। अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ वह पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी हमेशा प्राथमिकता देते रहे हैं। अब यदि गौरी स्प्रैट के साथ उनकी तीसरी शादी होती है, तो यह उनके जीवन की एक नई शुरुआत मानी जाएगी। वहीं, इस शादी को लेकर उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़े…..पूजा पाल ने सपा को घेरा! बोलीं- जनता के हित नहीं, सिर्फ राजनीति कर रही है समाजवादी पार्टी