Home » हरियाण » हरियाणा के बहादुरगढ़ में हांसी हत्याकांड के दो इनामी आरोपियों का एनकाउंटर, एक पुलिसकर्मी घायल

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हांसी हत्याकांड के दो इनामी आरोपियों का एनकाउंटर, एक पुलिसकर्मी घायल

बहादुरगढ़ एनकाउंटर में दो इनामी आरोपी ढेर

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। दोनों आरोपी हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में हांसी सिटी थाना में FIR नंबर 379/2026 दर्ज है। केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों की पहचान हिसार निवासी प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था और वे लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF ने बहादुरगढ़ में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।ऑपरेशन के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गोली लगी। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपियों को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

Haryana News: बहादुरगढ़ एनकाउंटर में दो इनामी आरोपी ढेर
बहादुरगढ़ एनकाउंटर में दो इनामी आरोपी ढेर

Haryana News: पुलिस का आधिकारिक बयान

पुलिस ने बताया कि बहादुरगढ़ STF और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को आरोपियों की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने मिलकर प्रवेश और हिमांशु के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में वांछित थे। यह मामला 11 जून 2026 को हांसी सिटी थाना में FIR नंबर 379/2026 के तहत दर्ज किया गया था। केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1), 3(5), 61(2)(A) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत दर्ज है।

आत्मरक्षा में हुई फायरिंग

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के हथियारबंद होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गोली लगी और एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।मुठभेड़ के बाद दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें…दतिया में उपचुनाव से पहले कांग्रेस की हुंकार, ट्रेन से साथ पहुंचे दिग्विजय और जीतू पटवारी