Home » Uncategorized » T20 Match IND vs ENG: करो या मरो मुकाबले में उतरेगा भारत, ट्रेंट ब्रिज में सीरीज बचाने की चुनौती

T20 Match IND vs ENG: करो या मरो मुकाबले में उतरेगा भारत, ट्रेंट ब्रिज में सीरीज बचाने की चुनौती

T20 Match : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार) को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अगर भारत यह मैच हार गया तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी।

अब तक सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। ऐसे में भारतीय टीम पर वापसी का दबाव साफ नजर आ रहा है।

T20 Match

टीम इंडिया की एक बड़ी चिंता लगातार बदलती प्लेइंग इलेवन भी रही है। लगभग हर मैच में टीम संयोजन बदला गया है और अभी तक टीम अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर पाई है। पिछले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में डेब्यू किया, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि तीसरे मैच में भारतीय टीम किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरती है।

IND vs ENG

कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। उनकी कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर टीम लगातार दो मैच हारकर पहली बार उस टीम के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी थी। इंग्लैंड दौरे पर पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और दूसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में तीसरे टी20 में जीत हासिल करना टीम इंडिया और श्रेयस अय्यर, दोनों के लिए बेहद जरूरी हो गया है।

Read More : Snake Plant घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सेहत का भी रखता है ख्याल, जानिए इसके फायदे

Written By : Kanishka