Snake Plant : आज कल लोग अपने आस पास आकर्षित चीजों को रखना चाहते हैं फिर चाहे वो उनका घर हो या वर्क प्लेस । ऐसी जगहों को आकर्षित बनाने के लिए वे तरह तरह के पेड़ पौधों से साज सज्जा करते हैं। इन्हीं में से एक प्लांट है स्नेक प्लांट जिसकी लंबी आकर्षित पत्तियां जगह की शोभा को और बढ़ा देती हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि साज सज्जा के अलावा भी स्नेक प्लांट एक असरदार और फायदेमंद पौधों में से एक है। आइए जानते हैं इसके फायदे…
हवा को शुद्ध करना
स्नेक प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हवा को शुद्ध करने में सहायक माना जाता है। यह वातावरण में मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों जैसे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे प्रदूषकों के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि इसे घर, ऑफिस और अन्य इनडोर जगह के लिए एक पॉपुलर प्लांट माना जाता है।
नींद में सुधार
स्नेक प्लांट रात में ऑक्सीजन छोड़ता है जिससे नींद में सुधार होता है। यह हवा में मौजूदा टॉक्सिन्स को साफ करता है जिससे अच्छी और गहरी नींद आती है।
तनाव को कम करना
स्नेक प्लांट से पॉजिटिविटी का संचार होता है जिससे मन प्रफुल्लित रहता है । ऐसे में तनाव को कम करने में यह बहुत असरदार है। स्नेक प्लांट की देखभाल भी आसान है तथा यह सुंदर और फायदेमंद भी है । आप इसे अपने आस पास रख कर तनाव मुक्त रहने का एहसास पा सकते हैं।
Read More : Monsoon Diet: बारिश में इन 3 सब्जियों से बनाएं दूरी, बीमारियों से बचने के लिए खाएं ये 5 चीजें
Writtten By : Anushka








