Home » मौसम » मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई समेत 6 जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद

मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई समेत 6 जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद

 Maharashtra Rain:

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव, सड़क और रेल यातायात बाधित होने के साथ नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद एहतियातन राज्य के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Maharashtra Rain: मुंबई समेत 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद-

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ के कई स्कूलों और कॉलेजों में आज भी छुट्टी घोषित की है। संबंधित जिलाधिकारियों ने स्थानीय मौसम और हालात को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में यह आदेश सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू किया गया है।

Maharashtra Rain: बारिश से सड़क और रेल यातायात प्रभावित-

लगातार बारिश के कारण मुंबई महानगर क्षेत्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निचले इलाकों में पानी भरने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई जगह ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी-

मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर-

जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय निकाय पूरी तरह अलर्ट पर हैं। राहत एवं बचाव दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति और बारिश की तीव्रता को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को लेकर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े- 16 जुलाई से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, यहां देखें 12 दिनों का पूरा शेड्यूल